Aamir Khan की मां जीनत हुसैन को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती!

अभिनेता आमिर खान इस वक्त काफी मुसीबत में हैं और उनके घर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल उनकी मां जीनत हुसैन इस वक्त काफी बीमार हैं और उनको दिवाली के आसपास दिल का दौरा पड़ा था। अब खबर है कि उनको मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। खबरों की मानें वो काफी समय से इस समस्या से जूझ रहीं हैं और इस वक्त उनका इलाज चल रहा है।
हालांकि उनके स्वास्थ को लेकर किसी तरह की ताझा जानकारी सामने नहीं आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में आमिर खान की मां के दिल का दौरा पड़ने की बात की पुष्टि की है लेकिन परिवार की तरफ से किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।
इसके पहले भी रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह दिवाली मनाने के लिए आमिर के साथ उनके पंचगनी आवास पर थीं, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। आमिर तुरंत उन्हें मुंबई के अस्पताल ले गए और तब से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनके साथ हैं। आमिर खान की तरफ से रिएक्शन आने का इंतजार फैंस कर रहे हैं।
आमिर खान के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। आमिर खान अपनी मां के काफी करीब हैं लेकिन उनके भाई फैसल खान के साथ अक्सर उनकी तकरार की खबरें आती रहती हैं।
फैसल ने लगाया था आरोप-
आमिर खान भाई फैसल खान ने उनपर आरोप लगाया था कि उनको जबरन मेंटल पेसेंट घोषित किया गया था और उनका इलाज करवाया गया था। इसके अलावा आमिर खान ने उनको कभी भी सपोर्ट नहीं किया है। गौरतलब है कि दोनों भाइयों की जोड़ी फिल्म 'मेला' में नजर आई थी और लोगों को काफी पसंद आई थी। हालांकि आमिर खान की तरफ से फैसल को लेकर किसी तरह का बयान सामने नहीं आता है।
लाल सिंह चड्ढा-
आमिर खान आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे और फिल्म चली नहीं थी। आमिर खान के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान नजर आईं थीं। एक्टर को एक हिट की तलाश है।
वर्कफ्रंट-
आमिर खान ने फिलहाल किसी तरह का ऐलान अपनी आने वाली फिल्म के लिए नहीं किया है। लेकिन फैंस का मानना है कि वो अब किसी भी तरह का फैसला काफी सोच समझ कर लेने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications