ना सलमान.. ना शाहरुख.. 50 साल के ये KHAN हैं सबसे परफेक्ट!
आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। पिछले दिनों आपने फिल्म का एक पोस्टर देखा होगा जिसमें आपने उन्हें चार बेटियों के साथ बैठे देखा होगा। उस पोस्टर में आमिर का लुक देखने लायक था। आज हम आपको दिखा रहे हैं आमिर का ऐसा लुक जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

हाल ही में आमिर एक अलग ही लुक में दिखे। आमिर की ड्रेस से लेकर हेयरस्टाइल तक बिल्कुल चेंज था, वहीं कानों में बाली, गले में चेन व हाथों में रिंग पहने नजर आए। आंखों में सुरमा भी लगा रखा था।
"ना मैं प्रेगनेंट हूं और ना ही मेरी शादी हो रही है"
कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि वो बिल्कुल बिंदास और यो यो स्टाइल में दिखे। शायद इस अवतार में वो पहले कभी नजर नहीं आए हैं।आमिर इस नए लुक में मुंबई के महबूब स्टूडियो में दिखे, जहां कहा जा रहा है कि वो 'दंगल' के प्रमोशनल सॉन्ग की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए थे।
आपको बता दें कि यह खबर पहले आ चुकी है कि इस फिल्म के प्रमोशनल सॉन्ग के लिए आमिर रैप करते दिखेंगे। ऐसे में पूरी संभावना है कि वो इस लुक में ही नजर आएंगे। यह उनका रैप लुक लग भी रहा है और इसमें वो काफी जंच भी रहे हैं। अब देखना ये है कि आमिर का ये लुक इस फिल्म को कितना फायदा पहुंचा पाता है।


Click it and Unblock the Notifications












