आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट का ऐलान, लिखकर रख लीजिए
सुपरस्टार आमिर खान के फैंस काफी समय से एक बड़े धमाके का इंतजार कर रहे थे जो कि अब पूरा हो चुका है। दरअसल उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस बात को अनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि फिल्म 2020 के क्रिशमस के मौके पर रिलीज कर दी जाएगी। इस खबर के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और आमिर खान के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं।
इस फिल्म को अद्वेत चौहान निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म पीके के बाद से आमिर खान को कोई खास सफलता नहीं मिली है। आमिर खान की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान थी।

फिल्म में वह पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करते नजर आए थे। यह पहली बार था कि अमिताभ और आमिर ने साथ में काम किया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
फिल्म फ्लॉप हो गई और आमिर खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के फ्लॉप होने की पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली। इस समय आमिर खान कि फिल्म की लोकेशन्स को लेकर काफी ज्यादा ध्यान दे रहें हैं और किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं नजर आ रहे है।


Click it and Unblock the Notifications