आमिर खान का बड़ा ऐलान, बैसाखी पर रिलीज होगी लाल सिंह चड्ढा, KGF 2 से होगी टक्कर!

आमिर खान प्रोडक्शंस, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय दर्शकों को लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल और कई अन्य सिनेमाई रत्न दिए हैं, उन्होंने वायकॉम 18 स्टूडियोज़ की प्रस्तुति "लाल सिंह चड्ढा" के लिए बैसाखी 14 अप्रैल, 2022 को अपनी अगली रिलीज की तारीख के रूप में घोषित कर दिया है। बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 से लाल सिंह चड्ढा की भिड़ंत होगी। अतुल कुलकर्णी ने छह बार अकैडमी अवॉर्ड-विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गंप का भारतीय रूपांतरण किया है जिसे एरिक रोथ ने लिखा था।

'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर खान नज़र आएंगी और इसे अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रीतम का संगीत और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित हैं। फिल्म वायकॉम18 स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत की गई है।

laal singh chaddha, aamir khan, लाल सिंह चड्डा, आमिर खान

आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज़ ने एक नए पोस्टर के साथ 14 अप्रैल, 2022 में बैसाखी के अवसर पर 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है।

इस पोस्टर में आमिर खान और करीना कपूर खान के बीच की केमिस्ट्री को दर्शाया गया है जिन्होंने आखिरी बार ब्लॉकबस्टर 3 इडियट्स में एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में साथ काम किया था।

भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माई गई, यह प्रेम कहानी प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली हुई है। "लाल सिंह चड्ढा" आमिर खान, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित है और 14 अप्रैल 2022 की बैसाखी पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X