..................... Aamir Khan's Forrest Gump to release in Diwali 2020 - Hindi Filmibeat

दीवाली 2020 हुई आमिर खान के नाम BOOKED: लाल सिंह चड्ढा के साथ होगा धमाका

आमिर खान ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म का एलान किया है जो कि ऑस्कर अवार्ड जीत चुकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। और अब खबर है कि आमिर खान की ये फिल्म दीवाली 2020 में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म का नाम है लाल सिंह चड्ढा और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं सीक्रेट सुपरस्टार से अपना डेब्यू करने वाले आमिर खान के पिछले मैनेजर अद्वैत चंदन।

काफी समय से आमिर के पास इस फिल्म के रीमेक राइट्स थे। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद से ही आमिर खान अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में काफी विचार और मंथन कर रहे थे। अब आखिरकार वो दीवाली 2020 पर ही धमाका करेंगे।

aamir-khan-s-forrest-gump-release-in-diwali-2020

गौरतलब है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान आमिर खान के लिए बहुत बड़ा झटका थी। दीवाली पर रिलीज़ होने के कारण फिल्म ने 50 करोड़ की ओपनिंग दी थी लेकिन इसके बाद ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। हालांकि 2017 में आई उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार भी दीवाली का ही धमाका थी।

सीक्रेट सुपरस्टार ने भले ही भारत में नहीं चली लेकिन चीन में ये फिल्म ताबड़तोड़ चली। जानिए बॉलीवुड में अब तक की बेस्ट दीवाली फिल्में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X