सड़क पर बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़कर टहलती नजर आईं आयरा खान, लोगों ने किए भद्दे कमेंट!
सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपनी दूसरी बीवी किरण राव को तलाक दिया है और सोशल मीडिया पर सामने आकर फैंस को ये भी बताया है कि वो अक्सर साथ में काम करते रहेंगे। लेकिन इस बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि आमिर खान की बेटी आयरा है। आयरा इस वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रहीं हैँ। उन्होने उसका हाथ पकड़ा हुआ है और सड़क पर टहल रहीं हैं।
इस वीडियो को ViralBhayani ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होने लिखा है... 'आमिर खान की छोटी बेटी।' इसके बाद से लोग कई तरह के भद्दे कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है.. 'ये अपने पापा के तीसरे निकाह के लिए शॉपिंग कर रहे हैं और डांस प्रैक्टिस करके आए हैं।' इसके अलावा एक यूजर का कहना है कि.. 'आमिर खान कौन है।' इस तरह से लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।

नहीं आया रिएक्शन
हालांकि आयरा की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन अभी तक सामने नहीं आया है। जबकि सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं।

दिलकश तस्वीरें
आमिर खान की बेटी आयरा खान को लेकर मशहूर है कि कुछ कुछ समय में वो अपनी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

काफी नजदीक हैं
आयरा खान अपने पिता आमिर खान के काफी नजदीक हैं। दोनों की कई तस्वीरें साथ में देखने को मिलती हैं।

ग्लैमरस लुक
आयरा खान की जितनी भी तस्वीरें आप देखेंगे तो आपको मालूम पड़ जाएगा कि इरा कितनी ग्लैमरस लुक को फॉलो करती हैं। वह हर बार डिफरेंट स्टाइल और बोल्ड लुक में नजर आती हैं।

फिल्मों में आने की तैयारी
कुछ समय पहले खबर आई थी कि आय़रा भी अपने भाई जुनैद की तरह फिल्मों में आने की तैयारी कर रहीं हैँ।

स्टडी पूरी कर रहीं हैं
फिलहाल वो स्टडी पूरी कर रहीं हैं और इसके बाद इस बात से पर्दा उठेगा कि वो अपने करियर किस क्षेत्र में बनाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications