युवराज की पत्नी हैजेल कीच और आमिर खान की बेटी इरा खान ने मिलाया हाथ- करेंगीं ये बड़ा धमाका
युवराज सिंह की पत्नी हैजल कीच ने सलमान खान के साथ फिल्म बॉडीगार्ड में काम किया था और उनके किरदार की काफी प्रशंसा भी हुई थी। इस समय उनको लेकर एक खबर आ रही है कि वो फिर से अभिनय की तरफ वापस आने वाली हैं। दरअसल अब तक वो इसलिए इंडस्ट्री से दूर थीं क्योंकि उनको अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे थे और इसका खुलासा खुद हेजल ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। खबर है कि आमिर खान की बेटी इरा खान अपना डायरेक्टियल डेब्यू करने जा रहीं हैं जिसमें हैजल कीच नजर आने वाली हैं।
दरअसल ये एक प्ले होगा जिसको पहली बार इरा खान निर्देशित करेंगीं। इस बारे में हेजेल कीच ने इंस्टाग्राम पर लिखते हुए पोस्ट किया है कि लगभग एक दशक से में थिएटर से दूर हूं और फाइली मैं वापसी के लिए पूरी करह से तैयार हूं।

इसके लिए मेरा उत्साह दोगुना है और इसके पीछे भी दो कारण हैं। पहला कारण ये है कि मैं काफी समय के बाद थिएटर में वापसी करूंगीं और दूसरा ये कि मुझे इरा खान डायरेक्ट करने वाली हैं।
इरा खान की तारीफ करते हुए हैजल कहती हैं कि वो जिस हिसाब चीजों को बताती हैं और समझाती हैं वो काफी तारीफ के काबिल है। मैं उनके निर्देशन में काम करने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हूं। फिलहाल हेजल के फैंस का इंतजार कुछ ही समय में खत्म होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











