आमिर खान की बेटी आयरा खान हो रहीं हैं ट्रोल, तस्वीर में नजर आया सिगरेट का पैकेट?
सुपरस्टार आमिर खान को लेकर मशहूर है कि वो हर फिल्म में काफी समय लेते हैं और अच्छी तरह से तैयारी करते हैं। लेकिन इस समय सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान काफी चर्चा में चल रहीं हैं और इसका कारण है उनकी हालिया पोस्ट फोटो जो कि वायरल हो रही है। दरअसल इस तस्वीर के सामने आने के बाद आइरा काफी ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि आयरा खान ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो चिल करती नजर आ रहीं हैं और उनकी इस तस्वीर पर कुछ ब्लर नजर आ रहा है।
लोगों का कहना है कि वो सिगरेट का पैकेट और लाइटर है। इसी को लेकर लोग काफी बातें कर रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं। लोगों के कहना है कि आइरा खान सिगरेट को ब्लर करके बैठी हैं।

एक यूजर ने लिखा है.. 'आप स्मोकिंग करतीं हैं?' एक ने लिखा है.. 'थोड़ा बहुत काम भी कर लो मैडम।' एक ने लिखा है.. 'सिगरेट और लाइटर पर फोकस आ गया है।'
फिलहाल आयरा खान ने इसको लेकर किसी तरह का जवाब नहीं दिया है। आमिर खान की बेटी आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई पोस्ट यहां पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
पिता के तलाक की खबर के सामने आने के बाद आयरा खान ने एक पोस्ट साझा किया था। आयरा खान कई बार हॉट फोटोशूट के चलते भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर हॅाट फोटो शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











