आमिर खान की बेटी बढ़ते वजन से हैं परेशान, 20 किलो कम करने के लिए रखा 15 दिनों का फास्ट
आमिर खान की बेटी आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें भी शेयर करती हैं। बीते दिन आयरा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंड्स और फॉलोअर्स के साथ शेयर किया कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में 20 किलो वजन बढ़ा लिया है और वो इस बात से परेशान हैं।
इंस्टाग्राम पर आयरा ने यह भी खुलासा किया कि वह 'सेल्फ मोटिवेशन' और 'सेल्फ-इमेज डिपार्टमेंट' से जूझ रही हैं। साथ ही आयरा बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने 15 दिनों का फास्ट रखा है।

उन्होंने लिखा- "मैंने हाल ही में अपने वजन को कम करने के लिए 15 दिन का फास्ट रखा। मैं अपनी लाइफ के ज्यादातर समय तक काफी एक्टिव रही हूं मगर पिछले 4-5 सालों से मैं काफी इनएक्टिव हूं। मेरा वजन 20 किलो बढ़ गया है और मेरे दिमाग में ये बात घूमती रहती है।"
साथ ही उन्होंने बताया, "ऐसा नहीं है कि मैंने कुछ ज्यादा वजन कम किया है, लेकिन मुझे और अधिक प्रयास करने के लिए एक नई प्रेरणा मिली। और एक लय मिली। मैं अब इसे बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हूं। मैंने बहुत सोच-विचार किया, चिंतन किया और मॉनिटर की। मैंने कुछ अच्छी चीजें सीखीं। सेल्फ वर्क डिपार्टमेंट और सामान्य जीवन के प्रसंगों की चीजें, जिन्हें मैं शेयर करने के लिए मैं उत्सुक हूं। उनमें से बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें मुझे खुद शुरू करने की जरूरत है। इसलिए जैसा मैं करती हूं, मैं उन्हें शेयर कर रही हूं। मैं बहुत दृढ़ हूं। देखते हैं कि यह कैसे होता है। नया साल मुबारक हो।"
बता दें, इसी पोस्ट में आयरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं हैं। दोनों ने जर्मनी में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है।


Click it and Unblock the Notifications











