आमिर खान की बेटी आएरा ने शेयर किया बॉयफ्रेंड नूपुर के साथ क्यूट सा रोमांटिक वीडियो

आमिर खान की बेटी आएरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ ढेर सारी तस्वीरों बना एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 24 साल की आएरा पिछले कुछ समय से नूपुर को डेट कर रही हैं और उन्होंने इस वीडियो के ज़रिए अपने रिलेशनशिप की एक झलक दी।

आएरा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा - तुम्हारी वजह से मैं मज़बूत हूं। आएरा के इस वीडियो को फैन्स काफी ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। और उनके फैन क्लब्स ने तो ये वीडियो काफी बार शेयर किया है।

aamir-khan-s-daughter-ira-khan-shares-mushy-post-for-boyfriend-nupur-shikhare

इस वीडियो पर जहां टाईगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट करते हुए इसे क्यूट बताया वहीं आएरा के बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे ने भी उन्हें बताया कि वो आएरा से कितना प्यार करते हैं।

इनमें से ज़्यादातर तस्वीरों में आएरा और नूपुर एक दूसरे के साथ लंच डेट औऱ डिनर डेट पर नज़र आ रहे हैं।

फिटनेस ट्रेनर को कर रही हैं डेट

फिटनेस ट्रेनर को कर रही हैं डेट

नूपुर शिखारे, आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर रहे हैं और आएरा खान उन्हें पिछले साल से ही डेट कर रही हैं। इससे पहले, आएरा और उनके कॉलेज के एक दोस्त की तस्वीरें भी काफी वायरल हो चुकी हैं। लेकिन आएरा ने कभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

वैलेंटाईन्स डे पर इज़हार

वैलेंटाईन्स डे पर इज़हार

नूपुर के साथ आएरा ने अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर ज़ाहिर किया था। जहां आएरा ने नूपुर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें वैलेंटाईन्स डे की बधाई दी थी।

नूपुर ने शेयर की तस्वीरें

नूपुर ने शेयर की तस्वीरें

वहीं नूपुर ने भी आएरा की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने प्यार का इज़हार किया था और इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। नूपुर ने अपने पोस्ट में आएरा के साथ ये प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी।

डिप्रेशन से जूझ रही थीं आएरा

डिप्रेशन से जूझ रही थीं आएरा

गौरतलब है कि आएरा ने पिछले साल मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने की कोशिश करते हुए, सोशल मीडिया पर डिप्रेशन के साथ अपना अनुभव साझा किया था। आएरा अपने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में मुखर रही हैं, और 'अगत्सु फाउंडेशन' के साथ, उनका उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है, जिन्हें विशेष रूप से इन कठिन समय के दौरान सहायता की आवश्यकता है।

नूपुर ने दिया साथ

नूपुर ने दिया साथ

हालांकि नूपुर इश दौरान, आएरा के साथ मज़बूती से खड़े रहे और आएरा का सोशल मीडिया इस बात का गवाह है। आएरा अक्सर ही अपनी और नूूपुर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

इरा नहीं आएरा

इरा नहीं आएरा

हाल ही में आएरा ने एक वीडियो बनाकर ये भी कहा कि उनका नाम अब किसी ने गलत लिया तो अच्छा नहीं होगा। दरअसल, आमिर खान की बिटिया का नाम है तो आएरा पर उन्हें हर कोई इरा बुलाता है। इसका कारण है अंग्रेज़ी में इरा की स्पेलिंग। आएरा अपना नाम अंग्रेज़ी में IRA लिखती हैं।

ले चुकी हैं अपना छोटा सा घर

ले चुकी हैं अपना छोटा सा घर

आएरा अब तक आमिर के साथ रहती थीं लेकिन पिछले साल उन्होंने अपना खुद का घर ले लिया है और उसमें शिफ्ट भी हो चुकी हैं। आएरा ने ये तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की थीं। आएरा लॉकडाउन में अपने पिता आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव, भाई आज़ाद और बाकी परिवार के साथ पंचगनी के फार्महाउस में रह रही थीं।

डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू

डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू

आएरा फिलहाल बॉलीवुड में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर सक्रिय हो चुकी हैं और जल्दी ही वो अपना डेब्यू डायरेक्टर के तौर पर कर सकती हैं। आएरा पिछले साल तक विदेश में पढ़ाई कर रही थीं और आमिर खान ने साफ किया था कि पढ़ाई के बाद वो जिस भी दिशा में आगे बढ़ना चाहेंगी, आमिर खान उनका पूरा साथ देंगे।

नहीं करनी है एक्टिंग

नहीं करनी है एक्टिंग

आमिर खान का मानना है कि आएरा की दिलचस्पी परदे के पीछे ज़्यादा दिखती है और वो शायद डायरेक्शन के क्षेत्र में कुछ करेगी। आएरा खान ने कैलिफॉर्निया में अपनी पढ़ाई पूरी की हैं। अपने दोस्तों के साथ वो जुड़ी हुई हैं और उनकी तस्वीरें इस बात का सुबूत रहती हैं।

शादी में शामिल

शादी में शामिल

आएरा और नूपुर, हाल ही में आएरा की एक कज़िन की शादी में भी एक जैसे कपड़ों में दिखाई दिए थे। तस्वीरों से साफ है कि नूपुर भी आएरा के परिवार का हिस्सा बन चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X