आमिर खान की बेटी आईरा खान ने किया बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक डांस- वायरल Video से हंगामा
सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आईरा खान इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं और उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं और डांस करती हुई नजर आ रही है। बता दें कि ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और कई लोग इसको शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि ईरा खान के बॉयफ्रेंड का नाम मिशाल कृपलानी है और वो अक्सर साथ में नजर आते रहते हैं।
इस वीडियो में रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे दोनो लोग काफी खुश हैं और वीडियो खुद ईरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। आमिर खान की बेटी ने इसके अपलोड करते हुए लिखा है कि..

'मैं सिर्फ तुम्हारे साथ डांस करना चाहती हूं।' बता दें कि अमूमन आईरा खान मीडिया के कैमरों से बचती हैं और बहुत ही कम लाइमलाइट में रहना पसंद करती है, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी बातें सामने आ ही जाती है।
आमिर खान भी आईरा खान के इस रिश्ते के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि आमिर खान की बेटी आईरा खान ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यह बताया था कि वह मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications