इसे कहते हैं स्टारडम.. दुनियाभर में KHAN सुपरस्टार का धमाका
आमिर खान की फिल्म दंगल 6 मई को चीन में रिलीज होने वाली है। उससे पहले वहां फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई।
आमिर खान की फिल्म दंगल भारत में तो धमाका कर ही चुकी है। यह भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। बहरहाल, अब यह फिल्म 6 मई को चीन में रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले 7वीं बीजिंग इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की स्क्रिनिंग रखी गई।
सलमान खान 400 करोड़.. तो ये 'खान' 500 करोड़ की बात करते हैं!
खास बात यह है कि बीजिंग में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग हाउसफुल रही है। चीन में यह फिल्म 'Shuaijiao Baba' के नाम से रिलीज हो रही है। जिसका मतलब है 'Let's wrestle, father'.. बता दें, स्क्रीनिंग में फिल्म को स्टैडिंग ओवेशन दिया गया। जो कि किसी भी बॉलीवु़ड फिल्म के लिए बड़ी बात है।

आमिर खान एकलौते ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं, जिनकी चीन में इतनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। चीन में आमिर की 3 इडियट्स, पीके और धूम 3 हिट साबित हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications