#Alert: दंगल का ट्रेलर....बिल्कुल दिल थाम के बैठिएगा!
आमिर खान के दंगल ट्रेलर की रिलीज़ डेट फाइनल हो चुकी है और आमिर खान के पास है दंगल प्रमोशन का ब्रिलियंट प्लान।
आमिर खान ने आखिरकार दंगल ट्रेलर की रिलीज़ डेट फाइनल कर दी है। गौरतलब है कि अब साल की सबसे बड़ी फिल्म दंगल को माना जा रहा है और लोग इसे लेकर काफी एक्साईटेड हैं।
पहले फिल्म का ट्रेलर शिवाय के साथ रिलीज़ होने वाला था लेकिन अब ऐसा नहीं है और फिल्म का ट्रेलर 20 अक्टूबर को ही रिलीज़ हो जाएगा।

जी हां, यानि कि आज से पांच दिन बाद।खबरें ये भी हैं कि यूटीवी ने पूरी कोशिश की है ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय की टीम को मनाने की और उनका प्लान कामयाब हो चुका है। यानि कि दोनों ही फिल्मों से पहले आप एक ही चीज़ देखेंगे - दंगल का ट्रेलर।
[#Brilliant: 70 दिन में 700 करोड़ का दंगल प्लान...सलामी ठोंक लीजिए]
वहीं इन दोनों फिल्मों के साथ शाहरूख खान की डियर ज़िंदगी और कहानी 2 का ट्रेलर भी रिलीज़ हो रहा है। जहां डियर ज़िंदगी का ट्रेलर धर्मा प्रोडक्शन्स की ऐ दिल है मुश्किल के साथ दिखेगा वहीं कहानी 2 का ट्रेलर अजय देवगन की फिल्म शिवाय के साथ दिखेगा।
अब देखना है कि इसके बाद आमिर की दंगल का मार्केटिंग प्लान क्या है क्योंकि आमिर खान मार्केटिंग के जीनियस हैं, ऐसे में ज़ाहिर है, वो इस बार कुछ ना कुछ अलग लेकर तो आएंगे ही।देखिए बॉलीवुड ने हाल ही में कितने बेहतरीन तरीके से किया फिल्म प्रमोशन -
सुलतान
सुलतान सलमान को रियो ओलंपिक्स 2016 का ब्रांड एंबैज़डर चुन लिया गया है। इसका मतलब है कि अब सलमान खान ओलंपिक्स के साथ नकली पहलवानी का असली फायदा खूब उठाएंगे।
हाउसफुल 3
हाउसफुल 3 का ट्रेलर लॉन्च बेहतरीन स्टाइल में किया गया। एक साथ 100 शहरों में बड़ी स्क्रीन पर एक ही साथ ट्रेलर लॉन्च किया गया। यानि सारे फैन्स ने ट्रेलर सबसे पहले देखा....एक साथ!
फैन
हाल ही में फैन ने भी अपने प्रमोशन को काफी अलग रखा और वो भी सीधा ट्रेलर से। पहली बार यशराज स्टूडियो ने अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए हर शाहरूख खान फैन को इन्वाइट किया।
नीरजा
सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म प्रमोट करना कोई सोनम कपूर से सीखे। उन्होंने फियर Vs नीरजा कैंपेन चलाया, जिस पर बॉलीवुड के हर बड़े स्टार ने अपना सबसे बड़ा डर ऑन लाइन इंटरनेट पर पोस्ट किया।
प्रेम रतन धन पायो
प्रेम रतन धन पायो के लिए सोनम कपूर ने PRDP डबस्मैश शुरू किया जहां शाहरूख से लेकर सलमान की मां तक....बॉलीवुड में हर कोई प्रेम रतन धन पायो पर थिरकता दिखा।
तमाशा
तमाशा के लिए फिल्म की पूरी टीम ट्रेन से सफर पर निकल पड़ी और हर छोटे बड़े स्टेशन पर रणबीर दीपिका फैन्स से मिले और अपनी फिल्म प्रमोट की।
दिलवाले
दिलवाले के लिए रोहित शेट्टी ने DDLJ की एनिवर्सरी का पूरा फायदा उठाया और इस नए शाहरूख काजोल के नए वीडियो ने पुराने राज सिमरन की याद दिलाई।
बजरंगी भाईजान
बजरंगी भाईजान और सलमान खान का बजरंगी पेंडेन्ट कोई कैसे भूल सकता है। वरूण धवन से प्रीति ज़िंटा तक, सब ये पेंडेंट पहनकर घूमते दिखे थे।
दम लगाके हईशा
दम लगाके हईशा की सबसे बेहतरीन स्ट्रैटेजी थी, नो प्रमोशन। इसलिए अचानक जब एक फिल्म की बात होने लगी तो लोगों को उसे देखने में पूरी दिलचस्पी उठी। Brilliant!


Click it and Unblock the Notifications









