अब हरियाणा में टैक्स फ्री हुई आमिर की 'दंगल'

आमिर खान की फिल्म दंगल को हरियाणा और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

By Shivani Varma

आमिर खान अपनी फिल्म दंगल को पूरी तरह टैक्स फ्री कराने में जुटे हुए हैं। अब इस फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे पहले इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री किया जा चुका है। आमिर नहीं चाहते कि इस फिल्म के दाम में कोई भी बढ़ोत्तरी की जाए।

aamir-khan-s-dangal-tax-free-haryana

राज्य में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम और कुश्ती के प्रोत्साहन को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को कर में छूट दी गई है। फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरियाणवी फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए भी काम कर रही है और इसके संबंध में राज्य के सिनेमा ऑपरेटरों की एक बैठक भी की गई है।

#Reaction: दंगल देखकर निकले सलमान....मीडिया को बुलाया और कहा....

वहीं छत्तीसगढ़ में 'दंगल' को प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हिन्दी फीचर फिल्म दंगल को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

आपको बता दें कि फिल्म 'दंगल' पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X