विवादों में आया 'हानिकारक बापू'..हो सकती है मुसीबत
आमिर खान की फिल्म दंगल का गाना हानिकारक बापू विवादों में फस गया है। पढ़िए क्या है पूरी खबर।
आमिर खान आने वाली फिल्म दंगल का गाना 'हानिकारक बापू' विवादों में फसता नज़र आ रहा है। पिछले ही दिनों फिल्म का ये गाना रिलीज़ किया गया था, जो लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन इन्हीं बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस गाने का विरोध कर रहे हैं।

विश्वात्मक सामाजिक सेवा ट्रस्ट और एनजीओ इस गाने का विरोध कर रहे हैं। विरोध है इस गाने के लिरिक्स का। इनका कहना है कि गाने में इस्तेमाल किया गया शब्द 'बापू' महात्मा गांधी की छवि को खराब कर रहा है क्योंकि पूरा देश उन्हें 'बापू' कहता है।


Click it and Unblock the Notifications