#Poster: आमिर की पहली दंगल डोज़ इतनी शानदार है कि मज़ा आ जाएगा
आमिर खान ने दंगल का पहला दांव चल दिया है। हां टाइमिंग थोड़ी गलत है और इस बारे में हम आपको बता भी चुके हैं लेकिन दंगल का पोस्टर देखकर आपका सारा गुस्सा उड़ जाएगा। ये पोस्टर है ही इतना शानदार।
[सुलतान से ठीक दो दिन पहले....फिर शुरू हो गया आमिर का दंगल ड्रामा]
पहली बात तो ये कि पोस्टर हिंदी में हैं और सबसे तुरंत कनेक्ट हो रहा है, दूसरी बात ये कि काफी समय बाद आप कोई पोस्टर बिना किसी फोटोशॉप के देखेंगे। और तीसरी और सबसे ज़रूरी बात, पोस्टर पूरी फिल्म का पंच एक बार में दिखा रहा है।

दंगल पोस्टर में आमिर खान अपनी चार बेटियों के साथ नज़र आ रहे हैं। और पोस्टर की टैगलाइन है - म्हारी छोरियां किसी छोरे से कम हैं के? यानि कि मेरी बेटियां किसी लड़के से कम हैं क्या।
यही दंगल की कहानी है। महावीर फोगत की जो अपनी बेटियों को अपने खेल, पहलवानी की पहचान बनाते हैं और वो लड़कियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाती हैं।
["मुझे तो दंगल और सुलतान दोनों ही करनी थी पर...." ]
आमिर खान के इस एक पोस्टर से ही साफ हो चुका है कि उन्हें सुलतान से डरने की कोई ज़रूरत नहीं। कम से कम सुलतान तो उनके आगे कहीं नहीं टिकती। दंगल की इस पहली कामयाबी के बधाई हो आमिर खान 


Click it and Unblock the Notifications