सुलतान से ज़्यादा अच्छी है दंगल : अली अब्बास ज़फर
सुलतान के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर दंगल को को सुलतान से बेहतर मान रहे हैं।
आमिर खान की फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा ही दिया। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। लोग तो इसे सलमान खान की फिल्म सुलतान से भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कमाल की बात तो ये है कि खुद सुलतान के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर भी इस फिल्म को सुलतान से बेहतर मान रहे हैं।

अली अब्बास ज़फर ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा ''मैंने दंगल देखी जो मुझे काफी अच्छी लगी। मैंने पहले ही कह दिया था कि ये फिल्म इस साल की बेस्ट फिल्म साबित होगी।''
अली ने कहा कि दंगल फिल्म के बनने के दौरान वो निर्देशक नितेश तिवारी से मुलाकात करते थे और इस बात पर चर्चा हुई कि फिल्म का ऐसा कौन सा हिस्सा है, जिसमें समानता नहीं है। ये एक शानदार आइडिया है कि आप फिल्म के बारे में एक-दूसरे से खुलकर चर्चा करें।
#Lions Gold Awards..ऐश्वर्या राय बच्चन का एक और दिलकश अंदाज़..आप भी देखें
बात करें अली की अगली फिल्म की तो अली एक बार फिर सलमान खान के साथ ही एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'टाइगर जिंदा है'।


Click it and Unblock the Notifications