..................... Aamir Khan's Dangal gets a record 9000 screen release in China - Hindi Filmibeat

#BoxOffice: दंगल ने चटा ही दी बाहुबली को धूल....1000 करोड़ में नंबर 1!

आमिर खान की दंगल बाहुबली को पटखनी देने के लिए तैयार हैं। दोनों ही फिल्में एक साथ 800 करोड़ के सफर से अपनी शुरूआत करेंगी 1000 करोड़ तक के सफर के लिए। अब देखना है कि जीतता कौन है! आसार आमिर खान के हैं!

बाहुबली 2 ने दनादन बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी मचाई कि किसी को कुछ सोचने समझने का मौका ही नहीं मिला। लेकिन अब एक बाऱ फिर दंगल अपने फॉर्म में आ चुकी है और सबसे दिलचस्प बात ये है कि बाहुबली 2 और दंगल एक साथ अपने 1000 करोड़ क्लब का सफर शुरू करने जा रहे हैं।

दरअसल, आज से दंगल चीन में रिलीज़ हो रही है। लेकिन अब ज़रा दिल थामकर बैठिएगा। दंगल चीन में 9000 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही है। जी हां, चीन में बॉलीवुड की या यूं कहिए भारत की सबसे बड़ी फिल्म।

aamir-khan-s-dangal-gets-record-9000-screen-release-china

यानि कि जितनी स्क्रीन पर बाहुबली पूरे विश्व में रिलीज़ हुई, उतनी स्क्रीन पर आमिर खान की दंगल इकलौते चीन में रिलीज़ हो रही है। अब ज़रा सोचिए कि तबाही किसे कहते हैं।

वहीं सबसे दिलचस्प बात ये है कि चीन में ही नहीं, किसी भी देश में भारतीय फिल्म फिल्म के रिलीज़ होने की ये सबसे बड़ी स्क्रीन काउंट है। यानि कि दंगल के पास कमाने का उतना ही मौका जितना कि बाहुबली के पास। इसे कहते हैं टक्कर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X