OMg! फैसल खान याद है....आमिर खान के भाई करेंगे कमबैक
क्या आपको फिल्म 'मेला' याद है? यदि हां, तो फिर आपको फैसल खान भी याद होंगे। इस फिल्म में आमिर खान और उनके भाई फैसल खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। खैर, वही फैसल खान अब फिर से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं।

जी हां, आमिर खान के भाई फैसल खान जल्द ही एक लव स्टोरी से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। फैसल लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। वो आखिरी बार 2003 में आई फिल्म 'बस्ती' में दिखे थे।
खबरों की मानें तो, फैसल फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने की तैयारी में हैं। फैसल एक इंटेंस लव स्टोरी के साथ वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक कश्मीरी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म कश्मीर में शूट की जाएगी और फैसल बेहद अलग लुक में होंगे। आपको बता दें, फिल्म की कहानी रिश्तों पर आधारित है।
गौरतलब है कि, फैसल ने 1994 में आई फिल्म 'मदहोश' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिर पांच साल का ब्रेक लेने के बाद वो आमिर की फिल्म 'मेला' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। हालांकि फैसल की ज्यादातर फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर नहीं चल सकीं। बहरहाल, कमबैक के लिए ऑल दि बेस्ट फैसल।


Click it and Unblock the Notifications











