ठग्स ऑफ हिंदुस्तान मेरी वजह से फ्लॉप हो गई, मैं सबसे माफी मांगना चाहता हूं - आमिर खान
Recommended Video

250 करोड़ के बजट पर बनी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है और अब एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने इस फिल्म के फ्लॉप होने की पूरी ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। आमिर का कहना है कि फिल्म ज़्यादातर लोगों को समझ नहीं आई और पसंद भी नहीं आई। इसका मतलब है कि हमसे फिल्म बनाने में गलती हुई और मैं इसकी ज़िम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। और इसलिए मैं हर उस इंसान से माफी मांगता हूं जो ये फिल्म देखकर निराश हुआ। आमिर ने कहा कि इस फिल्म का फ्लॉप होना उनके लिए झटका था और वो अभी भी इससे उबर रहे हैं।

हालांकि आमिर ने अभी भी फिल्म से उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं और वो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की चीन रिलीज़ से चीज़ें ठीक होने की आशा रख रहे हैं। वहीं आमिर ने कहा कि मेरी फिल्म असफल क्यों हुई इस पर मैं जनता के बीच कुछ कहना नहीं चाहता क्योंकि मेरी हर फिल्म मेरे अपने बच्चे की तरह होती है। और लोग अपने बच्चों की कमी सबसे सामने नहीं बताते।
आमिर ने ये माना कि उन्होंने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को अच्छा बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी इसलिए इस बात का बड़ा दुख है कि फिल्म फ्लॉप हो गई। वैसे आमिर खान के अलावा बॉलीवुड के कई टॉप एक्टर्स काफी बड़ी फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications