आमिर खान की अगली धमाकेदार फिल्म.. FINAL है.. ये होगा टाइटल
अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बन रही आमिर खान की फिल्म के लिए दो नाम फाइनल किया गया है। जल्द ही फिल्म की टाइटल फैंस के सामने होगी।
जी हां, दंगल के बाद आमिर खान दो फिल्मों के साथ तैयार हैं। यशराज फिल्म्स की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के साथ साथ आमिर की एक और चर्चा बटोर रही है.. वह है भारत के पहले अंतरीक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बन रही फिल्म।

यह एक बॉयोपिक होगी, जहां आमिर राकेश शर्मा के किरदार में नजर आएंगे। कोई शक नहीं कि यह सिर्फ आमिर के लिए ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी काफी नया एक्सपियरेंस होगा।
फिल्म से जुड़े सूत्रो का मानना है कि यह सिर्फ एक बॉयोपिक फिल्म नहीं होगी, बल्कि यहां दर्शकों को थोड़ी देशभक्ति भी देखने को मिलेगी। लिहाजा, फिलहाल फिल्म के लिए दो नाम फाइनल किये हैं- सैल्यूट और सारे जहां से अच्छा....
यूं तो फिल्म के टाइटल को फाइनल करने में समय है, लेकिन आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं तो कौन सी टाइटल होगी आपकी फेवरिट..


Click it and Unblock the Notifications