आमिर खान की अगली फिल्म होगी शानदार कॉमेडी - इस स्पैनिश का रीमेक, जानिए डीटेल्स
हाल ही में खबर आई है कि आमिर खान की अगली फिल्म होगी शुभ मंगल सावधान डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना के साथ। अब खबर है कि ये फिल्म भी फाईनल हो चुकी है। ये फिल्म चैंपियन्स नाम की एक स्पैनिश फिल्म का रीमेक होगी। चैंपियन्स एक कॉमेडी फिल्म थी जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
फिल्म एक शराबी कोच के बारे में है जिसे सोशल सर्विस के तौर पर एक ऐसी बास्केटबॉल टीम दी गई जिसके खिलाड़ी, differently abled हैं और हर खिलाड़ी के शारीरिक या मानसिक विकास में कोई ना कोई कमी रह गई है।

इस टीम को आमिर को सौंपा जाएगा और फिर आमिर इस टीम को चैंपियन्स की ऐसी टीम बनाएंगे जिसे जीतने के अलावा कुछ नहीं आता है। लेकिन आमिर खान, कौन से खेल के कोच बनेंगे ये फिलहाल तय नहीं किया गया है।
दिलचस्प है कि आमिर खान के अलावा, अजय देवगन भी अपनी आने वाली फिल्म मैदान में एक फुटबॉल कोट बने हैं। बात करें चैंपियन्स रीमेक की तो इस फिल्म के लिए आमिर और प्रसन्ना 3 - 4 मीटिंग कर चुके हैं और फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो चुका है।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट आमिर
आमिर खान बॉक्स ऑफिस स्टार हैं और उनकी फिल्मों पर पकड़ शानदार है। हर बार उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पिछली बार से ज़्यादा कमाई कर उनका ही रिकॉर्ड तोड़ देती है। ऐसे में फैन्स की नज़रें टिकी हैं कि इस शानदार फिल्म के साथ आमिर खान कौन से नए रिकॉर्ड बनाते हैं।

छोड़े हैं शानदार प्रोजेक्ट्स
हाल ही में आमिर खान के कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स छोड़ने की भी खबरें हैं जिनमें विक्रम वेधा रीमेक का नाम सबसे ऊपर है। विक्रम वेधा का प्लॉट शानदार है। फिल्म विक्रम बेताल की कहानियों पर आधारित है जहां बेताल को हर बार विक्रम पकड़ता है लेकिन बेताल हर बार उसे किसी कहानी में उलझा कर उड़न छू हो जाता है। इस शानदार कॉन्सेप्ट को ना आमिर ने कैसे किया, ये अभी भी सबके लिए चौंकाने वाली बात है।

कई फिल्में हैं कॉपी
आमिर खान की साउथ की रीमेक फिल्मों का इतिहास भले ही केवल एक ही फिल्म पर टिका हो और वो है गजिनी जिसके हिंदी रीमेक ने बॉक्स ऑफिस पर आंकड़ों के सारे मायने ही बदल दिए थे। हालांकि उनकी कई फिल्में अंग्रेज़ी फिल्मों की कॉपी और रीमेक हैं।

हर फिल्म के साथ नया रिकॉर्ड
गौरतलब है कि आमिर खान ने अपनी हर फिल्म के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गजिनी ने जहां बॉलीवुड को पहली 100 करोड़ी फिल्म दी थी तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने सबसे बड़ी ओपनिंग।

शुरू किए बॉलीवुड के करोड़ों के क्लब
2008 में आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस में नया ट्रेंड शुरू किया। जहां फिल्म ने बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की शुरूआत की वहीं गजिनी के बाद बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का प्रचलन शुरू हुआ। इसके बाद आमिर की ही फिल्मों के साथ 200 करोड़ और 300 करोड़ क्लब की भी शुरूआत हुई।

शानदार है करियर ग्राफ
आमिर खान का करियर ग्राफ शानदार रहा है। कयामत से कयामत तक से सुपरहिट शुरूआत करने के बाद उन्होंने करियर में थोड़े उतार चढ़ाव देखे। लेकिन 2005 में रंग दे बसंती के बाद से ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के पहले तक आमिर खान ने कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।

कमाई पर असर नहीं
हालांकि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई लेकिन इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा को सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की ओपनिंग दी थी। ये रिकॉर्ड अब बड़ी ही मुश्किल से टूटेगा।

दिखाई है नई दिशा
आमिर खान ने चीन में हिंदी फिल्मों की रिलीज़ के साथ कमाई का इतना बेहतर ऑप्शन खोला कि हिंदी सिनेमा को उन्हें लाखों बार धन्यवाद करना चाहिए। आमिर की फिल्मों के बाद चीन में कई हिंदी फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया।

हर रोल के साथ एक्सपेरिमेंट
आमिर खान बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट हैं। वो जो काम करते हैं बिल्कुल बारीकी के साथ करते हैं। अब ऐसे में वो चैंपियन्स रीमेक के साथ क्या करते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

पहले भी बने टीचर
हालांकि आमिर खान पहले भी तारे ज़मीन पर में टीचर बन चुके हैं और दंगल में अपनी ही बेटियों के कोच। ऐसे में देखना है कि चैंपियन्स के कोच बनने की कहानी में वो क्या अनूठा एक्सपेरिमेंट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications