आमिर खान ने रिलीज होते ही देखी रानी मुखर्जी की हिचकी, दिए शानदार रिव्युव

अपने जबरदस्त अभिनय से लोगो को हमेशा प्रभावित करने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर लोगो में उत्साह है तो वहीं स्टार्स भी इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक है।

फिल्म रिलीज के बाद सुपरस्टार आमिर खान का रिव्युव रानी मुखर्जी के लिए आया है जिसमे उन्होने रानी मुखर्जी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है कि काफी समय के बाद ऐसी फिल्म देखी है जिसमें स्टोरी, अभिनय दोनो देखने को मिला है। फिल्म देखकर खुश आमिर खान सोशल मीडिया में फिल्म की तारीफ करते हुए अपेन फैंस को फिल्म देखने की सलाह तक दे डाली।

aamir khan, rani mukerji, hichki, आमिर खान, रानी मुखर्जी, हिचकी

आमिर खान ने इसके आगे लिखते हुए सारे अभिनेताओं और इस फिल्म से जुडे लोगों को इसके को भी धन्यवाद बोला। फिल्म के लिए आमिर खान ने रानी मुखर्जी को शुभकानाएं भी दी।

आपको बता दे कि इस फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा निर्देशित कर रहे है और इसके प्रोड्यूसर मनीष शर्मा और आदित्य चोपड़ा है। इस फिल्म की बात करें तो फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला पर बेस्ड है जिसको एक अजीब बीमारी टोरेट सिंड्रोम है और इस बीमारी में लोगों को हिचकी आती रहती है।

इसी तरह की समस्या रानी को भी इस फिल्म में दिखाई गई है। रानी मुखर्जी का सपना इस फिल्म में टीचर बनने का होता है जो कि उनकी इस बीमारी के चलते काफी दूर और असंभव नजर आ रहा होता है।

आपको बता दे कि फिल्म शुक्रवार 23 मार्च को थिएटर्स मे रीलीज की गई और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। आपको बता दें कि फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में व्यस्त आमिर खान ने इस फिल्म के लिए समय निकालकर फिल्म देखी और इसकी तारीफ भी की।

बता दें आमिर खान के अलावा इस फिल्म को सुष्मिता सेन भी देखा था और रानी के अभिनय की जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं तो पहले से ही चल रही थी और फिल्म को प्रमोट करने में बॉलीवुडे के दिग्गज कलाकार सलमान खान, शाहरुख, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे सुपरस्टार आगे आए थे।

हालांकि अब देखने वाली बात तो ये होगी कि फिल्म किस तरह का बिजनेस करती है। फिल्म मर्दानी के बाद रानी मुखर्जी इस फिल्म सोलो नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X