आखिरकार फ़िल्में क्यों छोड़ना चाहते थे Aamir Khan? खुद बताई वजह, बेटे के समझाने पर फैसला लिया वापस

Aamir Khan Decision To Quit Acting: आमिर खान को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है और इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर में काफी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी है। आखिरी बार उनको साल 2022 में फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी देखा गया था। खान की उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। बाद में उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया और अब उन्होंने खुद इस के पीछे की वजह बताई है।
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ में बातचीत के दौरान हाल ही में आमिर खान ने खुलासा किया कि "कोरोना वायरस जब खत्म हो रहा था तो मैंने बैठकर बहुत सोचा कि मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा सिनेमा और फिल्म इंडस्ट्री को दिया है। पहले मैं एक असिस्टेंट बन और फिर मेरा पूरा फोकस इंडस्ट्री पर रहा। इसके चलते मुझे एहसास हुआ कि शायद मैं अपने रिश्तों पर इतना ध्यान नहीं दे पाया।"
आमिर खान ने इस पर आगे बताया कि "मेरे बच्चे, भाई-बहन, परिवार। रीना से लेकर किरण जब उनसे मेरी शादी हुई थी तो मेरे हिसाब से मैं उनके साथ में वहां पर नहीं था। मुझे यह एहसास लाल सिंह चड्ढा फिल्म के बीच में हुआ। मेरे हिसाब से मैंने अपनी पूरी जिंदगी सिनेमा को दे दी और अपने परिवार के लिए मैं वहां पर नहीं था। इसीलिए मुझे बहुत गिल्ट महसूस हुआ।"
एक्टर में आगे बात करते हुए कहा कि "यह एक इमोशनल मोमेंट था। मैंने अपने करियर में काफी फिल्में की है और मुझे 35 साल हो चुके हैं। लेकिन अब मैं अपने परिवार और निजी रिश्तों पर फोकस करना चाहता हूं। इसी के चलते मैंने अपने परिवार को भी कॉल किया और कहा कि सुनो अब मैं फिल्में नहीं करूंगा और मैं आप लोगों के साथ में वक्त बिताऊंगा।"
आमिर खान ने अपने इस इंटरव्यू में यह तो साफ कर दिया है कि उनके फिल्मों को छोड़ने का फैसला इंडस्ट्री में फिल्में ना चलना या किसी और निराशा का कारण नहीं था। हालांकि आमिर खान ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके बेटे जुनैद ने उनको ऐसा न करने की भी सलाह दी थी।
आमिर खान ने बताया कि उनके बेटे जुनैद ने उनको समझाया कि पहले आप अपना पूरा समय फिल्मों को दे रहे थे और अब आपको जब एहसास हुआ तो अपने फिल्मों को छोड़कर परिवार को समय देने का फैसला ले लिया। लेकिन अगर आप मैनेज करते हैं तो आप हमारे साथ भी वक्त बिता सकते हैं और अपनी फिल्मों में भी काम कर सकते हैं।बाद में बेटे के समझाने के बाद अभिनेता ने इस फैसले को वापस ले लिया था। अब जल्दी ही उनको फिल्म सितारे जमीन पर में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











