Ooo: दीवाली 2018 की 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर और निकलेगा दीवाला!
आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग काफी तेज़ी से चल रही है और आमिर खान ने सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन के दौरान फिल्म के बारे में खुलकर बात की।
जहां इस साल दीवाली पर सीक्रेट सुपरस्टार रिलीज़ हो रही है, वहीं अगले साल दीवाली पर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज़ हो रही है। फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर ने बताया कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की पूरी कहानी फातिमा सना शेख के इर्द गिर्द घूमती है।

आमिर ने पहले भी बताया है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए परफेक्ट चॉइस फातिमा सना शेख हैं। हाल ही में फिल्म की कुछ तस्वीरें लीक हुईं। इसके बारे में बात करते हुए आमिर ने बताया कि ये दुखद है।
आमिर ने कहा कि वो तस्वीरें मीडिया के पास पहुंची भी तो मीडिया को उसे लीक नहीं करना चाहिए था। पहले भी आमिर ने सेट पर काफी सुरक्षा बढ़ाई लेकिन फिर भी उनका और अमिताभ बच्चन का लुक लीक हो गया।
अब फिल्म दीवाली पर लीक हो रही है। फिल्म के बारे में ये भी लीक हुआ कि फिल्म पाईरेट्स ऑफ द कैरिबियन पर आधारित है और अब आमिर ने साफ किया कि फिल्म की पूरी कहानी फातिमा के किरदार पर आधारित है।
देखना है कि ये दीवाली पर काम करता है या फिर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का दीवाला निकलता है। जानिए अब तक का दीवाली स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications

