2018 की सबसे बड़ी TAKKAR- सलमान खान Vs आमिर खान, किसकी होगी जीत
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज़ होगी। और अब ये तय है कि इस फिल्म से आमिर खान सलमान खान को ज़ोरदार टक्कर देने वाले हैं।
गौरतलब है कि इस साल सलमान खान की रेस 3 पर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं। कारण है कि सलमान का फिल्म में ग्रे शेड निभाना। और अब आमिर खान ने भी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से जुड़ा एक अहम खुलासा किया है।

आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में मेरा रोल भरोसा करने लायक आदमी का नहीं है। यानि कि आमिर ने भी साफ कर दिया है कि फिल्म में वो ग्रे शेड में दिखाई देंगे।
अब ज़ाहिर सी बात है कि सलमान और आमिर एक साथ एक जैसे किरदारों में दिखेंगे तो तुलना होना लाज़िमी है। वहीं दूसरी तरफ, रेस 3 को सलमान खान का ग्रे या निगेटिव डेब्यू कहा जा सकता है।
लेकिन आमिर खान धूम 3 के विलेन बनकर तहलका मचा चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि दोनों में से किसके किरदार से दर्शक ज़्यादा नफरत कर पाते हैं।
बॉलीवुड को भी एंटी हीरो फिल्में बनाना काफी पसंद है। इंडस्ट्री में हमेशा उनकी कहानी कहने की ललक देखी है जिन्हें हम गंदा आदमी कह देते हैं। लेकिन बॉलीवुड को उस गंदे आदमी को वैसे ही दिखाने में मज़ा आता है। यहां देखिए सबसे ज़्यादा कमाने वाली एंटी हीरो फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications