आमिर फिर से लिखेंगे कहानी

By Priya Srivastava

Aamir Khan
जी हां, मिस्टर परफेक्टनिस्ट ने इससे पहले कई फिल्मों की कहानी लिखी है। वह शुरुआती दौर से ही अपने पापा के साथ प्री व पोस्ट प्रोडक्शन के कामों से जुड़े रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें हमेशा इस तरह के कामों को करने में मजा आता है। आमिर मानते हैं कि वे लिख सकते हैं इसलिए उन्होंने शुरुआती दौर में अपने दोस्त व करीबी मंसूर के साथ मिल कर कई फिल्में लिखीं।

हम हैं राही प्यार के व कयामत से कयामत तक उनमें प्रमुख हैं। काफी दिनों से मंसूर बॉलीवुड से अलग हो चुके हैं और उन्हें अब आमिर ने फिर से एक नयी कहानी पर काम करने को कहा है। इस कहानी को आमिर उनके साथ मिल कर लिखेंगे और इमरान खान इसमें एक्टिंग करेंगे और डायरेक्टर का कार्यभार संभालेंगी आमिर खान की पत्नी किरण राव।

गौरतलब है कि मंसूर ने फिल्म जोश, अकेले हम अकेले तुम, जो जीता वही सिकंदर व कयामत से कयामत तक जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके बाद वह बॉलीवुड से बहुत अलग रहने लगे थे। आमिर बताते हैं कि उन्हें मंसूर को मनाने में बहुत वक्त लगा है। और अब वह मान गये हैं इसलिए आमिर चाहते हैं कि अब वह इस पर फिर से काम करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X