..................... aamir khan replaces ranveer singh as the ambassador for a mega brand - Hindi Filmibeat

आमिर खान ने रणवीर सिंह से छीना ये प्रोजेक्ट, भारी पड़ा आमिर का स्टारडम

आमिर खान की बात करें तो वो फिल्म इंड्स्ट्री के बेहतरीन एक्टर और सुपरस्टार है। उनकी फिल्में 300 करोड़ का बिजनेस काफी आराम से कर लेती है। इसके अलावा आमिर खान एक साल में सिर्फ एक ही फिल्म करते है क्योंकि उनका मानना है कि फिल्म एकदम पर्फेक्ट होनी चाहिए।

यही कारण है उनको हिंदी सिनेमा का मिस्टर पर्फेक्सनिस्ट माना जाता है। अब हम बात करते है उस सितारे की जो आया तो था फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी पहचान बनाने पर इस समय उसका नाम हर एक जुबान पर छा गया है। बाजीराव मस्तानी, रामलीला और पद्मावत जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह की यहां बात की जा रही है।

aamir khan, ranveer singh, आमिर खान, रणवीर सिंह

वो भी अपने किरदार को एक दम पर्फेक्ट तरीके से निभाते है और आमिर की तरह ही मेहनत करते है। इन दिनो एक खबर आ रही है जिसको सुनकार आप चौंक जाएगे। आपको बता दे कि रणवीर सिंह का स्टाडम लगातार बढ़ता जा रहा है और बड़ी बड़ी कम्पनियां रणवीर को अपने ब्रांड के लिए साइन करने का प्लान बना रही है।

ऐसे में अगर आपसे ये कहा जाए कि एक कम्पनी ऐसी भी है जिसने रणवीर सिंह को अपने ब्रांड के ब्रांड एम्बेसेडर के पद से निकाल दिया है और उनकी जगह सुपरस्टार आमिर खान ने ले ली है। जी हां हम बात कर रहे है मोबाइल ब्रांड वीवो की जिसके ब्रांड एम्बेसेडर अभी तक रणवीर सिंह थे लेकिन आमिर खान ने उनको रिप्लेस कर दिया है।

चौकिए नहीं इसकी वजह कुछ और नही बल्कि आमिर का स्टारडम है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह के स्टारडम की बात की जाए तो वो सिर्फ भारत में ही फेमस है औऱ बाहर लोग उनको नहीं जानते है। अब आमिर खान की बात की जाए तो आमिर खान की फिल्मे चायना में भी उतनी ही पसंद की जाती है जितना कि भारत में पसंद की जाती है।

आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्में दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार नो तो चायनीज मार्केट में धमाल मचा दिया है और खूब सुर्खियां बटोरी है। यही कारण है कि आमिर खान के वीवो का नया ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है।

रणवीर सिंह अभी तक आपको वीवो मोबाइल फोन के एड में नजर आते थे लेकिन अब आपको आमिर खान का चेहरा बहुत जल्द नजर आने वाला है ऐसी खबरें आ रही है। आमिर खान इन दिनो आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दनुस्तान को लेकर बिजी चल रहे है तो वहीं रणवीर सिंह फिल्म गली ब्वाय को लेकर बिजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X