Velentines Day- करीना का पोस्टर साझा करते हुए रोमांटिक हुए आमिर खान- बोल दी दिल की बात
आमिर खान और करीना कपूर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और इस समय फिल्म का एक और शानदार पोस्टर रिलीज किया गया है। बता दें कि आज वेलेंटाइन्स डे के मौके पर आमिर खान ने करीना कपूर खान का ये शानदार पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में आमिर खान और करीना कपूर खान साथ नजर आ रहे हैं लेकिन आमिर खान चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
करीना कपूर.. आमिर खान के गले लगी हुई दिख रही हैं। आमिर खान इसको साझा करते हुए लिखा है.. 'पा लेने की बेचैनी, और खो देने का डर...बस इतना सा है, ज़िंदगी का सफर। हैप्पी वेलेन्टाइन्स डे करीना..

मैं आशा करता हूं कि हर फिल्म में मै तुम्हारे साथ ही रोमांस करूं।' आमिर खान ने जैसे ही ये पोस्टर साझा किया लोग पागल हो गए हैं। करीना कपूर खान काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
आमिर खान और करीना कपूर खान की बात करें तो दोनो ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। आपको बताते ह उन फिल्मों के बारे में...


Click it and Unblock the Notifications