..................... Aamir Khan release second poster of PK without transistor - Hindi Filmibeat

पीके का दूसरा पोस्टर रिलीज- दर्शकों का इंतजार खत्म

आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर दर्शकों की उत्सुकता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है और इसके पीछे आमिर खान और राजकुमार हिरानी की बेहतरीन मार्केटिंग स्ट्रैटजी का बहुत बड़ा हाथ है। लगभग एक महीने पहले पीके का पहला पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें आमिर खान को बिल्कुल न्यूड दिखाया गया था और आमिर खान अपने हाथ में ट्रांजिस्टर पकड़े हुए अपनी न्यूडिटि को छुपा रहे थे। इस पोस्टर ने कई विवादों को जन्म दिया यहां तक कि बात कोर्ट तक पहुंच गयी आमिर पर अश्लीलता का आरोप भी लगाया गया।

उसके बाद पीके के दूसरे पोस्टर को लेकर भी राजकुमार हिरानी व आमिर खान ने काफी बज क्रिएट करने किया और लोग दूसरे पोस्टर के लिए काफी उत्सुक हो उठे। कुछ ही देर पहले मुंबई के यशराज स्टूडियो में आमिर खान और राजकुमार हिरानी ने पीके का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें आमिर कुछ अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं। गुजराती कपड़ों में और हाथ में भोंपू पकड़े आमिर खान बहुत ही क्यूट नज़र आ रहे हैं।

इस दूसरे पोस्टर को लेकर दर्शकों को जितनी उम्मीद थी वो पूरी हुई या नहीं ये तो कुछ समय बाद ही पता चलेगा लेकिन फिल्हाल अभी तक पीके के पोस्टर के रिलीज के कुछ ही मिनटों में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जिस तरह से पोस्टर को लेकर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं उसे देखकर यही लग रहा है कि ये पोस्टर भी नये रिकॉर्ड्स बनाएगा।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/CLpvc_TepJY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X