अब आमिर ले रहे हैं कुश्ती की ट्रेनिंग, बनेंगे Wrestler
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों स्पोर्टस में खासी रूचि दिखा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें, यह रूचि कोई टाइमपास नहीं बल्कि आमिर की अगली फिल्म की तैयारी है। जी हां, शायद यह पहली बार होगा जब आमिर कुश्ती करते नजर आएंगे।

आपको बता दें, साल 2015 में आमिर खान की एक भी फिल्म नहीं आने वाली है। बल्कि 2015 में वे अपनी आगामी फिल्मों में बिजी रहेंगे। इसी बीच खबर है कि आमिर खान ने नीतेश तिवारी को एक फिल्म के लिए हां कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म रेस्लिंग यानि की कुश्ती पर आधारित होगी।
नीतेश तिवारी ने इससे पहले भूतनाथ रिर्टनस और चिल्लर पार्टी जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। बहरहाल, आमिर खान ने अपनी इस फिल्म को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। खबरें हैं कि आमिर ने कुश्ती सीखने के लिए हरियाणा की ओर रूख किया है। इसके साथ ही आमिर अपनी बॉडी पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं, ताकि वे फिल्म में असल रेस्लर दिख सकें।
बहरहाल, आमिर अपने परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। तो उम्मीद कर सकते हैं कि पहलवान दिखने और कुश्ती सीखने में आमिर कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications