..................... Aamir Khan Ready For 3rd Marraige At The Age Of 61 With Girlfriend Gauri Spratt - Hindi Filmibeat

61 साल की उम्र में तीसरी पर सेहरा पहनने को तैयार आमिर खान! जानें कब गर्लफ्रेंड गौरी संग रचाएंगे शादी?

Aamir Khan 3rd Marraige: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। दरअसल हाल ही में उनको और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार 61 साल की उम्र में आमिर खान एक बार फिर से दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं और गौरी के साथ में शादी करने जा रहे हैं।

Aamir Khan

जुलाई में करेंगे शादी!

Hauterrfly की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि आमिर खान और गौरी 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं। इस सेरेमनी में दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे और दोनों अपने घर पर एक रजिस्ट्रेशन के अलावा साइनिंग सेरेमनी करके अपने रिश्ते को नाम दे देंगे।

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि आमिर खान और गौरी तकरीबन 1 साल से परिवार की तरह ही साथ में रह रहे हैं और खुशहाल जीवन भी जी रहे हैं। अब दोनों इस रिश्ते को नाम देना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं।

गौरी के साथ में खुश हैं आमिर खान

कुछ वक्त पहले नवभारत टाइम्स के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने गौरी के साथ में अपने रिश्ते को लेकर बात की थी और कहा था कि वह खुद को खुश नसीब समझते हैं कि उनकी जिंदगी में गौरी आई है। गौरी के साथ में उन्हें बहुत ही ज्यादा सुकून का एहसास होता है और दोनों एक दूसरे के साथ में बहुत ज्यादा खुश भी हैं।

जब आमिर खान ने रीना दत्ता और किरण राव के साथ में शादी की थी तो उनके साथ भी उनका बहुत ही गहरा रिश्ता था। लेकिन ज्यादा वक्त तक उनका रिश्ता टिक नहीं पाया। आमिर खान ने कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि आज जाकर मैं पूरा हो गया हूं और गौरी के मेरी जिंदगी में आने से मैं खुद को बहुत ही खुश किस्मत समझता हूं।"

आमिर खान की लव लाइफ

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गोरी को मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस कर दिया था और उसके बाद से काफी सारे इवेंट्स में भी दोनों साथ में ही नजर आते हैं।

अगर हम आमिर खान की पिछली शादियों की बात करें तो आपको बता दें कि साल 1986 में उन्होंने रीना के साथ में भाग कर शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे हुए जिनका नाम आयरा और जुनैद है। 16 साल साथ में रहने के बाद 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। फिर 3 साल के बाद में आमिर खान ने निर्देशक किरण राव से शादी कर ली और 2011 में बेटे आजाद का जन्म हुआ। लेकिन 2021 में भी दोनों का तलाक हो गया।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X