..................... Aamir Khan reacts to the success of 'The Kashmir Files', congratulates the team | 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता पर आमिर खान ने दिया रिएक्शन, पूरी टीम को दी बधाई - Hindi Filmibeat

'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता पर आमिर खान ने दिया रिएक्शन, मीडिया को दिया बयान

कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी पर आधारित निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने चार दिनों में 42.20 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। खास बात है कि पहले सोमवार के कलेक्शन के मामले में फिल्म में सूर्यवंशी और तान्हाजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

'द कश्मीर फाइल्स' ने सोमवार को यानि की चौथे दिन 15.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की अपार सफलता को देखते हुए कई शहरों में इसके शोज बढ़ा दिये गए हैं। वहीं, कई राज्यों में फिल्म टैक्स फ्री भी हो चुकी है।

aamir-khan-reacts-to-the-success-of-the-kashmir-files-congratulates-the-team

हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है। अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर खान मीडिया से रूबरू हुए थे। जब उनके 'द कश्मीर फाइल्स' पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वास्तव में, मैंने अभी फिल्म नहीं देखी है। लेकिन मैंने सुना है कि फिल्म बहुत सफल है। पूरी टीम को मेरी बधाई।"

आमिर खान के अलावा निर्देशक आदित्य धर, अभिनेत्री यामी गौतम और कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ की है और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की है।

आदित्य धर ने लिखा- "आपने कश्मीरी पंड‍ितों के कई वीड‍ियोज देखे होंगे जो थ‍िएटर में फ‍िल्म द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद हो रहे थे। ये भाव सच है। ये दिखाता है कि हमने कितने लंबे समय तक अपने दर्द और त्रासदी को दबाए रखा। हमारे पास रोने के लिए कंधे नहीं थे और ना हमारी अपील सुनने के ल‍िए किसी के कान खुले थे।"

वहीं, आदित्य के पोस्ट को शेयर करते हुए यामी गौतम ने लिखा- "एक कश्मीरी पंड‍ित से शादी की है, इसल‍िए मुझे पता है कि इस शांत‍िप्र‍िय समुदाय ने कैसे कैसे अत्याचार झेले हैं.. पर देश का अध‍िकांश ह‍िस्सा इससे अनजान है। हमें 32 साल और एक फ‍िल्म की जरूरत पड़ी सच जानने के लिए.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X