300 करोड़ी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान Flop, पहली बार असफलता पर बोले आमिर खान, जानें क्या कहा
इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं, वहीं इसी बीच आमिर खान की एक फिल्म सुर्खियों में आ गई है। नहीं ये उनकी नई फिल्म नहीं बल्कि 2018 में रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है। दरअसल, हाल ही में आनिर खान जब अपनी फिल्म रूबरू रोशनी के प्रमोशन के दौरान जब मीडिया से बात कर रहे थे तो सबने उनसे ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की असफलता पर सवाल पूछ डाला। वहीं अपनी 300 करोड़ी इस फिल्म के फ्लॉप होने पर शायद ये पहली बार है जब आमिर खान ने खुलकर बात की है।
[अजय देवगन की फिल्म डिब्बाबंद, रिलीज से पहले हुआ कुछ ऐसा, फैंस को तगड़ा झटका]
आमिर खान ने कहा कि वे इसका दोष सिर्फ डायरेक्टर या किसी एक इंसान पर नहीं डाल सकते। मीडिया ने सवाल किया कि क्या आप डायरेक्ट विक्टर को इसके लिए माफ कर पाएंगे। इस पर आमिर खान ने कहा 'माफी का सवाल नहीं उठता, मुझे लगता है कि मैं जिन भी डायरेक्टर्स के साथ काम करता हूं वे अच्छी नीयत से फिल्म बनाते हैं। सभी अच्छी फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता।' उन्होंने कहा 'मैं एक टीम प्लेयर हूं, मुझे लगता है हम सभी कहीं न कहीं गलत गए हैं और जो दर्शक मेरे नाम पर फिल्म देखने आए हैं उनकी निराशा के लिए मैं पूरी तरह जिम्मेदार हूं'

उन्होंने कहा 'हम सभी अपनी गलतियों से सीखते हैं'.. इसके साथ ही आमिर ने मजाकिया लहजे में निगेटिव रिव्यूज पर चुटकी भी ली उन्होंने कहा 'वैसे, भी लंबा वक्त हो गया है मुझे कोई फ्लॉप फिल्म दिए हुए, अच्छा है दर्शकों को भड़ास निकलने का मौका मिल गया।'
वहीं ये पहली बार नहीं है कि किसी बड़े सुपरस्टार और बड़ी बजट की फिल्म को इतनी बड़ी असफता देखने पड़ी है। तो चलिए इसी बात पर हम आपको बॉलीवुड से सुपरस्टार की बड़ी फ्लॉप फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











