..................... Aamir Khan reacts on Shahrukh Khan Stepping Out Of Saare Jahan Se Achcha - Hindi Filmibeat

आमिर खान हैरान- कहा, पहले शाहरुख खान को फिल्म रिजेक्ट तो करने दीजिए!

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने राकेश शर्मा बॉयोपिक सारे जहां से अच्छा को रिजेक्ट कर दिया है। और अब वह डॉन 3 की शुरुआत करने वाले हैं। बता दें, इस फिल्म को पहले आमिर खान कर रहे थे, लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट्स में उलझे होने की वजह से आमिर ने इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का नाम सुझाया था और शाहरुख ने फिल्म को हां भी कर दी थी। खैर, हाल ही में जब आमिर खान को बताया गया कि शाहरुख वो फिल्म नहीं कर रहे.. तो आमिर इस खबर से हैरान रह गए।

आमिर खान ने हाल ही में मीडिया से मुलाकात की। जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों पर बात की। इसी बीच उनसे शाहरुख खान के फिल्म छोड़ने को लेकर भी सवाल किया गया, जिसपर आमिर थोड़े हैरान दिखे।

Aamir Khan

आमिर खान ने हैरान होकर पूछा, 'क्या शाहरुख खान वो फिल्म नहीं कर रहे हैं।' फिर उन्होंने कहा, लेकिन ये सिर्फ रिपोर्ट्स हैं। अभी रुकिए, और इंतजार करिए जब तक वो खुद इसका ऐलान न कर दें।

वहीं, आमिर ने अपनी आने वाली फिल्मों पर भी बात की। आमिर ने बताया कि फिलहाल उनके पास चार फिल्मों की स्क्रिप्ट है, जिसे जल्द फाइनल कर काम शुरु किया जाएगा। अपनी अगली फिल्म के लिए ही आमिर अपने बाल बढ़ा रहे हैं और वजन कम कर रहे हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा कि अगले एक महीने में वो अगली फिल्म की घोषणा कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X