'गौरी हिंदू नहीं है', लव जिहाद के आरोप पर भड़के आमिर खान- मेरी किसी बीवी ने अपना धर्म नहीं बदला

Aamir Khan Reaction On Gauri Spratt Religion: सुपरस्टार आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। 61 की उम्र में गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने के कारण आमिर खान के खिलाफ फतवा तक जारी हो चुका है। इसके साथ ही आमिर खान को 'गुनाहगार मुस्लिम मर्द'तक कहा गया है और उन्हें 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसेडर' भी कहा और दावा किया कि उनकी तीनों बीवियां हिंदू हैं। अब आमिर खान ने खुद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Aamir Khan Reaction On Gauri Spratt Religion

इस पूरे विवाद पर आमिर खान ने 'रेडिफ' को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई हैं और उनकी किसी भी पत्नी ने कभी अपना धर्म नहीं बदला। वह बोले, 'सच तो यह है कि हमारा परिवार सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला परिवार है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजन मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है।'

आमिर ने आगे कहा, 'गौरी, किरण या रीना में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज के जरिए हुई थीं। गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं, और वह भी ऐसी ईसाई जो धर्म का बहुत ज्यादा पालन नहीं करतीं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है।'

मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने कहा, "मुस्लिम मर्द के लिए, ईमान वालों के लिए, गैर मुस्लिम से शादी करना हराम है।" इसके साथ ही मौलाना ने एक्टर के बार-बार शादी करने और तलाक देने पर भी सवाल उठाए। आमिर का नाम लेते हुए उन्होंने कहा, "यह सवाल फिल्म अभिनेता आमिर खान के बारे में है। उन्होंने हाल ही में एक गैर-मुस्लिम महिला से तीसरी शादी की है। इसे लेकर समाज में विरोध भी देखने को मिल रहा है। अगर कोई शख्स शादी की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा सकता, तो उसे दूसरी शादी नहीं करनी चाहिए।" मौलाना का ये वीडियो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि 5 जुलाई आमिर खान ने अपने घर पर ही परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड शादी की है। ये आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता और 2005 में किरण राव के साथ शादी की थी। आमिर खान ने रीना दत्ता से 2002 में तलाक लिया था और किरण राव से 2021 में अलग हो गए थे।

Read more about: aamir khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X