"शाहरूख - सलमान से टक्कर लेने में मुझे कोई डर नहीं लगता!"
आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर अपने कंपिटीशन की बात की और उन्होंने कहा कि उन्हें शाहरूख - सलमान या किसी और से टक्कर लेने में डर नहीं लगता।
हाल ही में आमिर खान ने दंगल की सफलता पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और काफी ऐसी बातें बोलीं जो वो आमतौर पर नहीं बोलते हैं। आमिर खान दंगल को मिल रहे प्यार से काफी खुश हैं और इसलिए उन्होंने फिल्म की सक्सेस को पूरी तरह से फैन्स को समर्पित किया।
आमिर से पूछा गया कि क्या वो अभी भी शाहरूख और सलमान को अपना प्रतिद्विंद्वी मानते हैं क्योंकि हर क्लब की शुरूआत वही करते हैं। यहां तक कि दंगल ने 350 करोड़ क्लब की शुरूआत कर दी है।

आमिर खान का जवाब काफी दिलचस्प था। उन्होंने कहा कि अक्षय, अजय, रणवीर, रणबीर सब इतना अच्छा काम कर रहे हैं। मैं सबका काम देखकर खुश होता हूं। मुझे डर नहीं लगता क्योंकि मुझे टक्कर लेना नहीं आता।
मैंने सुलतान देखी, दबंग देखी, मुझे बहुत अच्छी लगी। मैंने मुन्नाभाई देखी थी तो मुझे संजय का काम बेहद पसंद आया। मैं रणबीर - रणवीर का काम देखता हूं तो मुझे प्रेरणा मिलती है। तो मैं टक्कर किसी से नहीं लेता हूं। मेरी टक्कर बस खुद से है।
मैं चाहता हूं कि मैंने जो पिछला काम किया है, मेरा अगला काम उससे बेहतर हो। और मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि काम की क्वालिटी बढ़ाऊं बॉक्स ऑफिस या बिज़नेस नहीं।
वैसे अगर वाकई टक्कर की बात कही जाए तो इस SCORE CARD से समझ आ जाएगा कि आमिर की टक्कर किससे है -


Click it and Unblock the Notifications