आखिर क्यों छोड़ा आमिर खान ने सोशल मीडिया? अब खुद दिया जवाब- वायरल VIDEO

15 मार्च को आमिर खान का बर्थडे था। इस दिन उन्होंने अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अक्सर सेलिब्रेटिज अपने बर्थडे पर अपने फिल्मों व अन्य प्रोजेक्ट का ऐलान करते हैं लेकिन हमेशा ही कुछ हटकर करने वाले आमिर खान ने अपने बर्थडे पर सोशल मीडिया हमेशा हमेशा छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कि और अपने बर्थडे पर ऐलान किया कि वह सोशल मीडिया को अलविदा कह रहे हैं। अब पहली बार आमिर खान का रिएक्शन सामने आया है जिसमें लाल सिंह चड्ढा फेम अभिनेता ने जवाब दिया कि आखिर क्यों उन्होंने सोशल मीडिया छोड़ा।

पैपराजी से बात करने के दौरान आमिर खान ने सोशल मीडिया को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि इसे लेकर आप सभी अपनी अपनी कोई थ्योरी न लगाएं। मैं हमेशा ही अपनी दुनिया में रहता हूं। मैं फ्रैंकली कहूं तो मैं पहले भी सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव नहीं रहता था, न ही सबकुछ पोस्ट किया करता था। अब मैं सीधे फैंस से संपर्क करने के लिए आप लोगों (मीडिया) का सहारा लूंगा, आप लोगों को तो खुश होना चाहिए।

मैं अपनी धुनकी में रहता हूं

मैं अपनी धुनकी में रहता हूं

आमिर खान से जब पैपराजी ने पूछा कि आपने क्यों सोशल मीडिया को छोड़ा क्योंकि आपके इस कदम से लोग नए नए कयास लगा रहे हैं। इस पर आमिर खान ने कहा कि आप अपनी थ्योरी मत लगाओ क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है। मैं तो हमेशा ही अपनी धुनकी में रहता हूं।

बर्थडे पर सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान

बर्थडे पर सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान

आमिर खान ने सोशल मीडिया को लेकर एक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था कि सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। मैं नई जानकारी आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहा हूं, ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट है।

आमिर खान का सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट

आमिर खान का सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट

आमिर खान ने अपने आखिरी पोस्ट में सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान किया। मैं यहां ज्यादा सक्रिय नहीं हूं न ही ज्यादा जानता हूं। इसीलिए मैंने सोशल मीडिया को छोड़ने का मन बनाया है।

फैंस से कैसे होंगे आमिर खान रूबरू

फैंस से कैसे होंगे आमिर खान रूबरू

आमिर खान ने लेटेस्ट वीडियो में भी वही बात दोहराई जो उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के युग से पहले जैसे अपने फैंस से मिला करते थे, ठीक वैसे ही फैंस से बातचीत हुआ करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों की जानकारी आमिर खान फिल्म सोशल मीडिया हैंडल पर दी जाती रहेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X