दिलवाले में शाहरुख-काजोल जोड़ी पर आमिर खान का रिएक्शन!
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सालों बाद रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले से दोबारा वापसी कर रहे हैं। इस जोड़ी को लेकर शाहरुख खान के फैंस, काजोल के फैंस और पूरा बॉलिवुड उत्साहित है। लेकिन आमिर खान का इस जोड़ी को दोबारा देखने की उत्सुकता जाहिर करना एक खबर है।
हाल ही में चाइना में पीके की स्क्रीनिंग अटेंड करने के बाद आमिर खान ने मुंबई लौटने के बाद मीडिया के साथ बातचीत की और हमने उनसे जब पूछा कि दिलवाले को लेकर क्या वो उत्साहित हैं तो आमिर का जवाब था- "दिलवाले, प्रेम रतन धन पायो, बजरंगी भाईजान ये सभी इस साल की काफी बड़ी फिल्में हैं। दिलवाले से तो काजोल वापसी कर रही हैं तो जाहिर है कि बाकी लोगों की मैं भी उत्साहित हूं।"
अब आमिर कहें ना कहें लेकिन उनका इशारा तो यही था कि काजोल की वापसी वो भी शाहरुख खान के साथ जिनके साथ उन्होंने हमेशा हिट फिल्में दी हैं वाकई उन्हें उत्सुक तो कर रहा है। अब उन्होंने जिस तरह का एक्साइटमेंट दिखाया उससे देखकर तो कोई भी समझ जाएगा कि उनका इशारा कहां था।
बॉलिवुड के अंजली और राहुल यानी काजोल-शाहरुख खान की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखना लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता। इस बार भी दिलवाले के लिए हमें पूरा यकीन है कि लोग इतने एक्साइटेड हों कि फिल्म कई नये रिकॉर्ड तोड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications












