अंबानी मेरी शादी में नाचते हैं और.. आमिर खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, इसलिए प्री-वेडिंग में किया डांस

सुपरस्टार आमिर खान इस वक्त अपनी फिल्म लापता लेडीज लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा उनको लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी कर रहे थे। लोगों का कहना था कि सलमान, शाहरुख और आमिर अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में क्यों नाचे हैं।
इसपर अब आमिर खान ने रिएक्ट किया है। अंबानी की शादी में डांस करने को लेकर सवाल पूछे जाने के बाद अभिनेता चौकाने वाला जवाब दिया। आमिर खान का कहना था कि वो हमारे यहां शादी में नाचते हैं, हम उनके यहां.. इसके बाद आमिर खान के इस बयान को लेकर चर्चा है।
आमिर ने कहा, "नीता, मुकेश और उनके बच्चे मेरे लिए परिवार की तरह हैं। मैं भी उनकी शादी में नाचता हूं, वो भी मेरी शादी में नाचते हैं।" जैसे ही आमिर खान ने ये बात कही लोगों को उनका जवाब मिल गया है। आमिर खान के फैंस भी अब इसको लेकर बातें कर रहे हैं।
अंबानी की शादी में तीनों खानों ने नाटू नाटू पर परफॉर्म किया था और इसके बाद ये वीडियो आग की तरह फैल गया था। हालांकि इस वीडियो को लेकर शाहरुख खान और सलमान खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
आमिर खान की फिल्म
आमिर खान के कुछ नए लुक्स सीधे सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता फिर से कुछ नया करने वाले हैं। उनके पहले भी पीके और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसे किरदारों में देखा जा चुका है। फिलहाल आमिर खान ने अपनी फिल्म के टाइटल का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है।
लापता लेडीज
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज को लेकर इस वक्त चर्चा है। इस फिल्म किरण राव ने निर्देशित किया है। फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी है और कहा जा रहा है कि काफी जल्दी ये थिएटर्स से उतर जाएगी। आमिर खान अपनी स्टारर फिल्म से दमदार वापसी करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications