गौरी को लेकर मकाऊ फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे Aamir Khan, एक सेकंड को नहीं छोड़ा नई गर्लफ्रेंड का हाथ, VIDEO

Aamir Khan new Girlfriend Gauri Spratt Video Viral: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आमिर खान इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में हैं। कुछ समय पहले ही आमिर खान ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी ही प्रोडक्शन कंपनी में काम करने वाली गौरी को डेट कर रहे हैं।
गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं आमिर खान
बता दें कि गौरी स्प्रैट और आमिर खान लगभग 19 महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है। गौरी और आमिर खान के रिलेशनशिप में होने की खबर जान फैन्स के तो होश ही उड़ गए थे क्योंकि आमिर खान 60 साल के हो चुके हैं उनके तीन बच्चे हैं जिसमें से एक की शादी हो चुकी है और दो बार तो आमिर खान का तलाक हो चुका है। अपने रिलेशनशिप में होने की खबर को कंफर्म करने के बाद आमिर खान आए दिनों गौरी के साथ स्पॉट होने लगे।
AamirKhan in Macao just now!!!#aamirkhan pic.twitter.com/iAa7A2nNL5
— 𝓙𝓾𝓵𝓵𝓮𝓸𝓿𝓸 (@ITSS_ALLGOODMAN) April 12, 2025
गौरी का हाथ पकड़े दिखे आमिर
वहीं हाल ही में आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान मकाऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गए हैं जहां उनके साथ उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आईं। जहां आमिर खान काले रंग के कुर्ते और गोल्डन ब्लैक दुपट्टा कैरी किए हुए दिखे तो वहीं गौरी व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में खुले बालों में नजर आईं। इसी के साथ ही फैन्स ने इस वीडियो में देखा कि आमिर खान और गौरी का बॉन्ड बहुत ही स्ट्रांग है जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरी और आमिर के बीच जमकर तालमेल बैठ रहा है। आमिर खान ने गौरी का हाथ पूरे इवेंट में एक सेकंड के लिए भी नहीं छोड़ा।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिले। जहां एक यूजर ने लिखा- इतना कसके हाथ पकड़ा है वो कहीं और नहीं जा रही हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा- अब जल्द ही शादी की खबर भी सुनने को मिलने वाली है। तो वहीं तीसरे ने लिखा- गौरी के साथ आमिर खान कितने खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











