दंगल का चाइना प्रीमियर ..जानिए अपने फैंस के लिए क्या लेकर पहुंचे आमिर!
कभी राज कपूर के फ़ैन रहे चीन के लोग इनदिनों आमिर खान के प्रशंसक हैं। आमिर खान अपनी फिल्म दंगल के प्रीमियर के लिए बीजिंग पहुंच चुके हैं।
आमिर खान की फिल्म दंगल का चाइना के लिए प्रीमियर के लिए पहुंचे। जहां लोगों ने उनका खूब स्वागत किया। एयरपोर्ट पर आमिर खान उनके चाइना के फैन्स ने घेर लिया।आमिर खान जहिर है इस भव्य स्वागत से काफी खुश दिख रहे थे। आपको बता दें कि आमिर खान चाइना में राज कपूर के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर हैं।
[ आलिया भट्ट के नाम एक और उपलब्धि..फोर्ब्स सुपर अचीवर की लिस्ट में नाम ]
आमिर खान का बीजिंग में जोरदार स्वागत तो हुआ ही साथ ही पूरी उम्मीद है कि लोगों को दंगल भी काफी पसंद आई होगी। सबसे खास बात जो इस दौरान रही वो था आमिर खान का गोलगप्पा मोमेंट। दरअसल आमिर खान ने बीजिंग में लोगों को गोलगप्पा खिलाया जो काफी पसंद किया गया।

बीजिंग स्थित एक पंजाबी रेस्तरां ने खासकर गोलगप्पा आमिर खान के स्वागत मेे बनाया था। आमिर खान दंगल के कैप में स्पॉट भी किए गए। उन्होंने अपने फैन्स को दंगल का कैप भी दिया। आमिर खान खुद भी इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे।
आमिर खान के जोरदार स्वागत के बाद देखना मजेदार होगा कि आखिर दंगल को लोगों का क्या रिस्पॉन्स मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications

