..................... Aamir Khan and Ranveer Singh to share screen space for a project - Hindi Filmibeat

WOW..आमिर खान और रणवीर सिंह बहुत जल्द साथ में आएंगे नजर, जानिए पूरी बात

By Salman

बॉलीवुड में अगर बेहतरीन एक्टिंग वाले अभिनेताओं की बात की जाए तो आमिर खान का नाम लोना गलत नही होगा। क्योंकि आमिर खान को पर्फेक्ट तरीके से काम करना आता है। इसके साथ ही वो अपने हर कैरेक्टर को जीने की कोशिश करते है। अगर नई जनरेशन की बात की जाए तो बॉलीवुड को रणवीर सिंह जैसा टैलेंटेड एक्टर मिल चुका है जो हर तरह के कैरेक्टर को काफी अच्छी तरह से निभाता है।

आपको बता दें कि ऐसी चर्चा चल रही है कि आमिर खान और रणवीर सिंह किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते है। जी हां अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस में धमाका होना तो तय ही माना जाएगा। आपको बता दे कि इसके पहले कभी भी आमिर और रणवीर सिंह ने स्क्रीन शेयर नही की है।

aamir khan, ranveer singh, आमिर खान, रणवीर सिंह

मिली जाता जानकारी के मुताबिक दोनो स्टार्स इन दिनो अपनी अपनी फिल्मों का शूटिंग में बिजी चल रहे है। आपको बता दें आमिर खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए बिजी है तो वहीं पद्मावत की सफलता के बाद रणवीर सिंह फिल्म गल्ली ब्वाय की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है।

इसी कारण आने वाले इस प्रोजेक्ट को बार बार पोस्टपोन किया जा रहा है क्योंकि दोनो स्टार्स के बाद अभी डेट्स नही है। इसके साथ ही ये खबर भी है कि मेकर्स ये चाहते है कि इस प्रोजेक्ट के लिए आमिर खान अपने बड़े बाल और मूंछे दोनो निकाले पर वो फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से पहले नही हो सकता है।

हाल ही मे एक टीवी शो के दौरान एंकरिंग करते हुए उन्होने अपना प्यार आमिर खान के लिए जाहिर किया था और उनकी काफी तारीफ भी की थी। आमिर के लिए आगे बोलते हुए रणवीर ने कहा था कि आमिर खान अकेले ऐसे कलाकार है जो फिल्म को कमर्सियल तरीके से नही देखते है और अपने अभिनय से फिल्म में जान डाल देते है।

आमिर ने भी रणवीर सिंह की काफी तारीफ की थी और कहा था कि रणवीर सिंह की एक्टिंग मुझे बहुत पसंद है और बाजीराव मस्तानी के कई सीन मैने यू ट्यूब देखे थे जो मुझे काफी पसंद आए। अगर ये दोनो स्टार किसी भी फिल्म में साथ में नजर आए तो ये काफी अच्छा एक्सपीरिएंस होगा।

फिलहाल पद्मावत के रिलीज के बाद रणवीर सिंह तो खुश है और आमिर खान अपनी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। हाल ही में आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार चीन में रिलीज की गई जहां वो अच्छी कमाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X