तलाश टीम की तरफ से करीना को शादी की मुबारकबाद, चीयर्स!

सैफ करीना की शादी की तयारियां अपने चरम सीमा पर पहुच चुकी है। बस अब चंद दिन और फिर करीना कपूर हो जाएँगे करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ बेबो की नयी ज़िन्दगी की शुरआत होगी। करीना के इस सबसे ख़ास दिन पर उनके सभी करीबी रिश्तेदार और उनके दोस्त मौजूद होंगे हालाँकि इस शादी को बहुत ही व्यक्तिगत रखा गया है और बहुत ही कम लोगों को शादी के समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया गया है लेकिन इसके बावजूद ये शादी हर किसी के लिए बहुत ख़ास है। करीना के इस खास मौके को सेलीब्रेट करने के लिए आमिर खान ने भी अपनी पूरी तलाश फिल्म की टीम के साथ कुछ प्लान्स बनाए हैं।

Aamir Khan with Talaash team will celebrate Kareena Kapoor wedding

16 अक्टूबर को है सैफ और करीना की शादी और १८ अक्टूबर को करीना-आमित-रानी अभिनीत फिल्म तलाश का म्यूजिक रिलीज़ हो रहा है। इस इवेंट के लिए आमिर ने स्पेशली अपने बिज़ी स्केडयूल से एक दिन निकला है। फिलहाल तो वो शिकागो में अपनी फिल्म धूम ३ की शूटिंग कर रहे हैं लेकिन चूँकि तलाश उनकी स्पेशल फिल्म है इसलिए इसके म्यूजिक लॉंच के लिए वो एक दिन का समय निकल कर शिकागो से आ रहे हैं। इस इवेंट में करीना कपूर तो शामिल न हो सकेंगी लेकिन रानी मुखर्जी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, फरहान अख्तर, रीमा कागती सभी शामिल होंगे।

प्रोडूसर फरहान अख्तर के साथ मिलकर आमिर खान ने प्लान बनाया है की इस इवेंट के दौरान पूरी तलाश की टीम करीना के इस ख़ास मौके को सेलीब्रेट करेगी। शैमपियन की बोतल खोली जाएगी और फिर रानी, आमिर, रीमा सभी करीना कपूर के लिए कुछ बोलेंगे और उनके खुशहाल भविष्य के लिए दुआ करेंगे। ज्ञात हो की तलाश फिल्म में करीना कपूर ने एक कॉल गर्ल का किरदार निभाया है। इस फिल्म में पहली बार रानी मुखर्जी, करीना कपूर और आमिर खान एक साथ नज़र आएँगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X