वीडियो: ऋषि कपूर का परदे पर आखिरी बार स्वागत करने आए आमिर, रणबीर, आलिया, करीना सहित ढेरों स्टार्स

ऋषि कपूर, बॉलीवुड के महान सितारे और बॉलीवुड की नई पीढ़ी के सितारों के लिए उनके प्यारे चिंटू अंकल। ऋषि कपूर, 2020 में अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन अब रिलीज़ हो रही है और इस रिलीज़ से पहले ढेरों बॉलीवुड स्टार्स ने ऋषि कपूर का आखिरी बार स्वागत करने की तैयारी कर ली है।

अमेज़ॉन प्राईम वीडियो पर रिलीज़ हो रही है शर्माजी नमकीन की रिलीज़ से पहले आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, विकी कौशल, सिद्धांत चतुर्वेदी, अरमान जैन, तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर सहित ढेरों स्टार्स ओम शांति ओम पर डांस करते दिखाई दिए।

aamir-khan-ranbir-alia-kareena-others-give-dance-tribute-to-rishi-kapoor-before-sharmaji-namkeen

बीच में ऋषि कपूर का डांस भी दिखता रहा और साथ ही सितारे ओम शांति ओम पर डांस करते दिखाई। ये वीडियो देख, फैन्स एक बार फिर से भावुक हो चुके हैं और इसे परफेक्ट ट्रिब्यूट कह रहे हैं।

कैंसर का चल रहा था ईलाज

कैंसर का चल रहा था ईलाज

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर डिटेक्ट हुआ था जिसके बाद तुरंत रणबीर कपूर उन्हें लेकर अमरीका चले गए थे। यहां ऋषि कपूर का ईलाज वहीं हुआ जहां, संजय दत्त की मां नरगिस का ईलाज हुआ था। पूरा बॉलीवुड, कपूर परिवार के साथ मज़बूती से खड़ा दिखाई दिया। ऋषि कपूर जब अमरीका में थे तो भी ढेरों स्टार्स उनसे मिलने पहुंच जाते थे।

साथ साथ रहा परिवार

साथ साथ रहा परिवार

ऋषि कपूर के ईलाज के दौरान, पूरा कपूर परिवार इस मुश्किल घड़ी में एक साथ आकर खड़ा हो गया। ईलाज से कुछ समय पहले ही ऋषि कपूर ने अपनी बहन ऋतु नंदा को कैंसर से खो दिया था। इसके बाद ऋषि कपूर के कैंसर से ग्रस्त होने की खबर, कपूर परिवार के लिए असहनीय थी। लेकिन हर किसी ने चेहरे पर मुस्कान लिए इस कठिन परीक्षा का सामना किया।

रणबीर - रिद्धिमा ने निभाई ज़िम्मेदारी

रणबीर - रिद्धिमा ने निभाई ज़िम्मेदारी

इस दौरान, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर ने कभी अपनी मां नीतू कपूर को अकेला नहीं छोड़ा। रणबीर और रिद्धिमा शिफ्ट में कुछ कुछ महीनों के लिए नीतू कपूर के साथ रहते थे। जब रिद्धिमा वहां होतीं तो रणबीर अपना काम पूरा करते थे और जब रणबीर, वहां होते तो रिद्धिमा अपने घर भारत वापस आती थीं। 2019 का नया साल, कपूर परिवार ने एक साथ अमरीका में मनाया था।

कैंसर मुक्त होने की खुशी

कैंसर मुक्त होने की खुशी

कैंसर मुक्त होने के बाद ऋषि कपूर ने दिल खोलकर एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने ठीक होने की खुशी जताई और बताया कि अब उनकी बैटरी पूरी चार्ज है और वो फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं। इससे पहले नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब ऋषि कपूर का ईलाज चल रहा था तो उनका सबसे बड़ा डर यही था कि कहीं वो एक्टिंग करना ना भूल जाएं।

साईन की दो फिल्में

साईन की दो फिल्में

ठीक होने के बाद ऋषि कपूर ने दो फिल्में साईन कीं, पहली फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट के लिए शर्मा जी नमकीन, जिसकी शूटिंग तुरंत ही शुरू हो गई थी। दूसरी फिल्म थी दीपिका पादुकोण के साथ द इंटर्न का हिंदी रीमेक। जहां शर्मा जी की काफी शूटिंग ऋषि कपूर ने पूरी कर ली थी वहीं कोरोना के कारण द इंटर्न रीमेक फ्लोर पर नहीं जा पाई।

आखिरी फिल्म को सलाम

आखिरी फिल्म को सलाम

शर्माजी नमकीन, ऋषि कपूर के 50 सालों के करियर की आखिरी फिल्म है। ये फिल्म 31 मार्च को अमेज़ॉन प्राईम वीडियो पर रिलीज़ हो रही है और इसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। उतने ही उत्साहित हैं बॉलीवुड सितारे जिन्होंने दिल खोलकर ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म को अपना ट्रिब्यूट इस वीडियो में दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X