नाचते नाचते डीजे वाले बाबू के पास भागकर गए आमिर खान और दबा दिया गला, चौकाने वाला वीडियो वायरल

Aamir Kha Fun with DJ- सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपनी बेटी आयरा खान का शादी उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से की थी। इस दौरान ढेरों वीडियोज सामने आए थे और कई तो इतने मजेदार थे कि लोगों की हंसी तक छूट जाएगी।
इस वक्त जो वीडियो क्लिप सामने आ रही है वो आपको चौंकाने के लिए काफी है। इस वीडियो में आमिर खान डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ नई नवेली दुल्हन आयरा और दूल्हे राजा नूपुर शिखरे भी नजर आ रहे हैं।
आमिर खान का गाना ही डीजे के द्वारा बजाया जा रहा है। पहले लूज कंट्रोल बतता है तो आमिर खान इसमें अपने स्टेप्स करना शुरु कर देते हैं। इसके बाद डीजे वाले बाबू ने 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' बजाया आमिर खान उसकी तरफ भागे।
उनका रिएक्शन आया था कि, मुझे ही नचवाए जा रहे हो। आमिर खान मस्ती मस्ती में डीजे वाले के पास जाते हैं और उसका गला दबाने लगते हैं। इस दौरान डीजे वाला भी हंसता हुआ नजर आता है। जैसे ही वीडियो वायरल होता है लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, शुद्ध माल फूंकते हैं ये सब।
एक ने लिखा, ''बाकी सब तो ठीक है लेकिन एक शादी खत्म कब होगी।'' एक ने लिखा, ''आमिर खान एक मासूम बच्चे की तरह दिख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''हमें आमिर की 'पापा कहते हैं' देखनी है।'' एक ने लिखा, ''एकदम जज्बात बदल दिए आमिर खान ने।''
इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि आमिर खान की तरफ से कुछ रिसपॉन्स नहीं आया है। बता दें कि ये आयरा के रिसेप्शन का वीडियो है और इस दौरान सभी लोग काफी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वायरल वीडियो जो कि आपको पसंद आने वाला है...


Click it and Unblock the Notifications











