आमिर ने शुरू की शाहरूख को नीचा दिखाने की मुहीम

हम आपको बता दें कि आमिर और साउथ के भगवान रजनीकांत फिल्म 'आतंक ही आंतक' में साथ में काम कर चुके हैं। उसके बाद आज एक अरसे के बाद दोनों फिर से एक एड कैम्पेन से जुड़ रहे हैं जिसमें वो कुपोषित बच्चों के लिए काम करेंगे।
इस एड कैम्पेन के लिए सुपरस्टार रजनी और आमिर का चुनाव हुआ है। आमिर कई विज्ञापन में नजर आते हैं लेकिन रजनी तो लगभग दो दशक बाद एड शूट करने जा रहे हैं। रजनीकांत ने नेक काम के मकसद से इसके लिए हां कह दी है।
इससे पहले रजनी ने पोलियो मुक्ति के लिए विज्ञापन किया था। सूत्रों की मानें तो रजनी को जैसे ही यह ऑफर दिया गया वो तुरंत राजी हो गए। अमिर सबसे पहले कुछ सोच रहे थे लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि रजनी काम कर रहे हैं उन्होंने भी हामी भर दी।
इस तरह से आमिर ने शाहरुख के खिलाफ एक बार फिर से एलाने जंग छेड़ दिया है। वो शाहरूख की तरह रजनी के साथ छोटा सा रोल नहीं बल्कि पूरी फिल्म करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











