मासूम सी परदेसी गर्ल को लगी ढलती उम्र की हाय! लटके ढीले बाल-गाल-खाल में पहचानना हुआ मुश्किल

Pratibha Sinha Then And Now: बॉलीवुड हीरोइनों का करियर एक्टिंग और हुनर से ज्यादा ग्लैमर पर टिका होता है। लेकिन हुनर ग्लैमर का मोहताज नहीं होता। ऐसी तमाम हीरोइने हैं जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरियां बनाकर अपनी एक अलग ही लाइफ सेटल कर ली जहां वो परिवार के साथ हंसी खुशी जीवन जी रही हैं। ऐसी ही एक हसीना हैं परदेसी गर्ल यानि के प्रतिभा सिन्हा।
अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा ने कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें आमिर खान की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के गाने 'परदेसी परदेसी' के लिए जाना जाता है। इस गाने में आज भी लोग प्रतिभा सिन्हा की भोली और मासूम अदाएं देखते रह जाते हैं। प्रतिभा ने आखिरी फिल्म 'ले चल अपने संग' में काम किया था। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इसके बाद प्रतिभा ने फिल्में करना छोड़ दिया और गुमनामी की जिंदगी जीने लगी।
सोशल मीडिया पर अब प्रतिभा सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वीडियो में प्रतिभा सिन्हा को एक शोरुम में स्पॉट किया गया। 55 साल की उम्र में उन्हें कोई पहचान ही नहीं पा रहा है कि ये वही परेसी गर्ल हैं। यहां देखिए प्रतिभा सिन्हा का ये वीडियो:
बताया जाता है कि प्रतिभा एक लड़के से प्यार करती थी। जबकि उनकी मां माला सिन्हा को ये सब चीजें पसंद नहीं थी। माला अपनी बेटी को इनसब चीजों से बचाना चाहती थी। इस वजह से प्रतिभा के करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा। दरअसल, प्रतिभा का नाम म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी संग जोड़ा जा रहा था। दोनों की लव स्टोरी बहुत फेमस थी। रिपोर्ट् के अनुसार, प्रतिभा का फिल्मों में ज्यादा मन नहीं लगता था। वो ज्यादा से ज्यादा समय नदीम के साथ रहती थीं।
म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी पहले से ही शादीशुदा थे। इस वजह से प्रतिभा की मां माला सिन्हा को उन दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। माला अपनी बेटी प्रतिभा से बेहद नाराज थीं। लेकिन प्रतिभा नदीम के साथ शादी कर घर बसाना चाहती थीं। रिपोर्ट् के अनुसार, प्रतिभा सिन्हा नदीम संग कहीं चली गईं और बहुत दिनों तक वापस घर नहीं आईं। ऐसे में माला सिन्हा ने मुश्किलों से उन्हें खोज लिया अउ प्रतिभा को लेक चेन्नई चली गईं।
कुछ समय बाद माला सिन्हा अपनी बेटी को लेकर मुंबई आ गईं। मुंबई आने के बाद प्रतिभा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर नदीम पर किडनेपिंग और रेप का आरोप लगा दिया। वहीं नदीम ने एक इंटरव्यू में कहा कि मां और बेटी मिलकर उनके साथ गेम खेल रही हैं। इन सब के बाद प्रतिभा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अब अपनी मां माला के साथ रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











