आमिर खान का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया को कहा अलविदा- यहां देंखे उनका अंतिम पोस्ट

बीते दिन जन्मदिन के अवसर पर ढ़ेर सारी शुभकामनाएं बटोरने के बाद, आमिर खान ने आज घोषणा कर दी है कि वह अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए सोशल मीडिया को छोड़ रहे हैं और हमेशा की तरह, खुद को अपनी कला के प्रति समर्पित रखेंगे।

किसी को भी इस तरह की घोषणा की उम्मीद नहीं थी, लिहाजा फैंस आमिर के इस फैसले से काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर आमिर को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं और उनसे प्रेरित होते हैं।

Aamir Khan

हाल ही में, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज तक अपना फोन बंद रखने का फैसला किया था। फोन बंद करने का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि सेट पर उनके डिवाइस के लगातार बजने से उनका काम प्रभावित न हो।

सोशल मीडिया की दुनिया को अलविदा कहते हुए, आमिर ने अपने हैंडल पर अपने प्रशंसकों को उनके निरंतर समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा है, "दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर इतने प्यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका दिल से शुक्रिया। 😘 मेरा दिल भर आया है। 😊 दूसरी खबर ये है, कि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। हालांकि मैं इस माध्यम पर वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला कर लिया है। हम वैसे ही जुड़े रहेंगे जैसे पहले रहते थे।"

आमिर ने आगे लिखते हैं, "इसके साथ ही AKP (आमिर खान प्रोडक्शन) ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है, तो भविष्य में मेरी फिल्मों की अपडेट आपको @akppl_official से ही मिलेगी। ढेर सारा प्यार।"🤗

2018 में, आमिर ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा करके इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, अभिनेता उसके बाद सोशल मीडिया पर ज़्यादा सक्रिय नहीं थे।

इससे पहले, बीते दिन आमिर खान प्रोडक्शंस को भी सोशल मीडिया पर लॉन्च किया गया है। वर्क फ्रंट पर, अभिनेता ने अपने चौथे स्पेशल गीत 'हर फन मौला' में खूबसूरत एली अवराम के साथ वापसी की है। इसके अलावा, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के पोस्ट प्रोडक्शंस के साथ खुद को व्यस्त रखे हुए है।

खैर, हम सुपरस्टार को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। और, उनके प्रशंसकों को कहना चाहेंगे कि यह निराश होने का समय नहीं है, आमिर के पास आपके लिए कई बड़े प्लान हैं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X