अक्षय कुमार के बाद.. खान सुपरस्टार ने भी किया REJECT.. नहीं करेंगे फिल्म!
गुलशन कुमार बॉयोपिक को लेकर अफवाहें खत्म ही नहीं हो रही हैं। काफी दिनों से अफवाह थी कि सुपरस्टार आमिर खान मुगल को प्रोड्यूस करने वाले हैं। साथ ही वह अपनी 1000 करोड़ी महाभारत पर भी काम शुरु करेंगे। बहरहाल, आमिर खान के प्रवक्ता ने बयान दिया है कि आमिर ने फिलहाल कोई फिल्म नहीं साइन की है और ना ही किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं। आमिर अभी अपना पूरा ध्यान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पर ही लगाना चाहते हैं।
रेस 3 ट्रेलर, सलमान खान का पहला जबरदस्त धमाका, इंतजार खत्म!
इतना ही नहीं, बल्कि आमिर खान का नाम ओशो बॉयोपिक से भी जोड़ा गया था। लेकिन प्रवक्ता ने साफ कहा कि आमिर खान के पास फिलहाल ठग्स ऑफ हिंदुस्तान छोड़कर कोई प्रोजेक्ट नहीं है। उन्होंने कोई बॉयोपिक साइन नहीं की है।

बता दें, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दिवाली 2018 में रिलीज होगी। आमिर इसके बाद ही किसी दूसरे प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे। लिहाजा, यह साफ है कि आमिर भी गुलशन कुमार बॉयोपिक से नहीं जुड़े हैं।
यहां जानें मुगल से जुड़ी खबरें और अफवाहें-


Click it and Unblock the Notifications